Tuesday, September 25, 2018

समय पर एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदाय की कलेक्टर ने दिलाई शपथ

समय पर एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदाय की कलेक्टर ने दिलाई शपथ

अनूपपुर 25 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने आज लोक सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रैट सभागार में समय पर, उचित एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदाय करने की शपथ दिलाई। सभागार में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्राधिकृत अधिकारियों ने आमजनो की सेवा करने की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के क्रियान्वयन के पश्चात हर वर्ष 25 सितंबर लोक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोक सेवा दिवस मनाने का उद्देश्य लोक सेवा गारंटी अधिनियम का उत्कृष्ट क्रियान्वयन सुनिश्चित करना एवं नागरिकों तक इस अधिनियम अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की जानकारी पहुँचाना है। ज़िला लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के मध्य लोक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत लोक सेवा अधिनियम अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं प्रक्रियाओं के सम्बंध में जागरूकता लायी जाएगी।

Monday, September 24, 2018

हितग्राही प्रोफ़ाइल पंजीयन का कार्य प्राथमिकता के साथ करें- कलेक्टर

हितग्राही प्रोफ़ाइल पंजीयन का कार्य प्राथमिकता के साथ करें- कलेक्टर


अनूपपुर 24 सितंबर 2018/ औपचारिकताओं की पूर्ति न होने के कारण कोई भी हितग्राही हितलाभ से वंचित नही होना चाहिए। सम्बंधित विभाग औपचारिकताओं की पूर्ति हेतु आगे आकर प्रयास करें। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने उक्त निर्देश समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। श्रीमती अनुग्रह पी ने बैगा आदिवासियों को डिजिटल प्रमाण पत्र जारी कर आहार अनुदान एवं अन्य योजनाओं से हितलाभ के प्रदाय की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही पात्रता की स्थिति में सेवा प्रदाय, अपात्रता एवं माँग की स्थिति में स्पष्ट टीप अंकित करने के लिए कहा। आपने कहा सेवा प्रदाय के नए माध्यमों समाधान एक दिन एवं लोक सेवा गारंटी का मूल सही समय में एवं उचित सेवा का प्रदाय करना। सभी शासकीय सेवकों से यह अपेक्षित है कि इस आशय के सम्बंध में अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय से करें। आपने अंतरविभागीय मामलों, भूमि आवंटन आदि के विषयों में आपसी सामंजस्य से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वच्छ भारत पोर्टल में सूची के आधार पर अनूपपुर हुआ ओडीएफ़ कलेक्टर ने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के उपयोग पर आधारित

स्वच्छ भारत पोर्टल में सूची के आधार पर अनूपपुर हुआ ओडीएफ़
कलेक्टर ने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के उपयोग पर आधारित

अनूपपुर 24 सितंबर 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि स्वच्छ भारत पोर्टल में उपस्थित पात्रता सूची F-42 के आधार पर अनूपपुर ज़िले में समस्त शौचालयों का निर्माण हो चुका है। आपने इस अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की है। आपने बताया शौचालयों के निर्माण एवं उसके उपयोग हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगरानी समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों को 2 अक्टूबर को आयोजित मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं आमजनो की सराहना की है। आपने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के शतप्रतिशत प्रयोग पर आधारित है इस हेतु प्रयासरत रहे। अपशिष्ठ प्रबंधन (ठोस एवं तरल) स्वच्छता की  राह का अगला चरण हैं। इसके लिए आवश्यक कार्ययोजनाएँ बनायी जाएँगी।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें