Tuesday, September 11, 2018

उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने किया आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान

उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने किया आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान 
 
अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018
 
   

    आवेदकों की समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनने मात्र से ही आवेदकों का दर्द आधा हो जाता है। जनसुनवाई लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निदान का माध्यम है। अनूपपुर मुख्यालय में प्रति सप्ताह की भाँति ही इस बार भी साप्ताहिक जनसुनवाई हुई। उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका त्वरित निदान किया। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत देवरी तह अनूपपुर निवासी पंचू बैगा पिता सेमलिया ने भूमि का ऋण पुस्तिका पट्टा दिलाये जाने के संबंध में, ग्राम-बछौली थाना बिजुरी तह. कोतमा निवासी गुलबिया बाई पति स्व. जंगी सिंह गोंड़ ने मेरे पति की मृत्यु के पश्चात् मुझे राहत राशि न मिलनें के संबंध में, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत हरद जिला अनूपपुर ने ग्राम पंचायत हरद में अवैध रूप से संचालित बीयरबार व सट्टे के कारागार को बंद कराने के संबंध में, ग्राम निवासी अमलाई वार्ड न. 08 तह व जिला अनूपपुर म.प्र. निवासी सितारा बेगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाये जाने के संबंध में ग्राम जमुड़ी जनपद पंचायत जैतहरी के निवासी सूरत सिंह मार्को पिता फूल सिंह मार्को ने मुख्यमंत्री अनुदान योजना के अंतर्गत ट्रांसफार्मर लगवाये जाने के संबंध में संबंध में आदि सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. परमानन्द तिवारी शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्रध्यापक नियुक्त

डॉ. परमानन्द तिवारी शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्रध्यापक नियुक्त 

अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018
 
   
    शासकीय तुलसी महाविद्यालय (अग्रणी) अनूपपुर में म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार डॉ. परमानन्द तिवारी ने प्राध्यापक हिन्दी सम्प्रति प्राचार्य के रूप में दायित्व ग्रहण कर लिया है समस्त जिला अधिकारी एवं विभाग प्रमुख एजेन्सिया डॉ. तिवारी से समस्या सुझाव एवं संवाद करें ताकि उच्च शिक्षा की समस्या समाधान हो सकें।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य किया गया कार्य विभाजन

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य किया गया कार्य विभाजन 
 
अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018
 
   
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य किये गये कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए श्री ऋषि कुमार सिंघई (रा.प्र.से.) डिप्टी कलेक्टर (परि.) अनूपपुर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी अनूपपुर एवं श्री मिलिन्द कुमार नागदेवे, (रा.प्र.से.) संयुक्त कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोतमा को अनुविभाग जैतहरी के प्रभार से मुक्त करते हुये श्रीमती नदीमा शीरी (रा.प्र.से.) डिप्टी कलेक्टर (परि.) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जैतहरी, जिला अनूपपुर का प्रभार सौंपा गया है।
    अनुविभाग अनूपपुर एवं जैतहरी के राजस्व एवं दाण्डिक प्रकरणों में अन्तिम निराकरण हेतु श्री मिलिन्द कुमार नागदेवे, (रा.प्र.से.) संयुक्त कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोतमा को नामित किया गया है। उक्त अधिकारी राजस्व एवं दाण्डिक प्रकरणों में अन्तिम निराकरण हेतु प्रतिवेदन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कोतमा को प्रतिवेदित करेंगे एवं प्रतिवेदन अधिकारी के प्रकरणों में आगामी कार्यवाही की जावेगी। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें