| नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज |
| अनुपपुर | 07-सितम्बर-2018 |
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में आज 08 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा।
उक्त लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समस्त प्रकृति के प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण हेतु लोक अदालत का आयोजन आज 08 सितम्बर शनिवार को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी। आमजन से अपील है कि वे जिला अनूपपुर अंतर्गत अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से करवाकर अवसर का लाभ उठावें। |
Friday, September 7, 2018
नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज
18 सितम्बर को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन की कार्यशाला
| 18 सितम्बर को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन की कार्यशाला |
| अनुपपुर | 07-सितम्बर-2018 |
अपर कलेक्टर श्री आर पी तिवारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 कें अंतर्गत आपदा प्रबधन हेतु जिलें के मुख्य कार्य, जनजागृति आपदा प्रबधन योजना विकसित करना, आपदा का निवारण, पूर्व तैयारी, प्रतिवादन, राहत एवं पुनर्वास करना है। आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों एवं जिलें प्रशासन के विभागाध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 18 सितम्बर को किया जाना है। इस कार्यशाला हेतु अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यशाला के समन्वय हेतु संस्थान के डॉ. असित पात्रा सहा.सचा. को नोडल अधिकारी भोपाल में नियुक्त किया गया है इस संबंध में संपर्क (9424491976) कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
|
ईवीएम एवं वीवीपैट के व्यापक प्रदर्शन हेतु दिया गया प्रशिक्षण
ईवीएम एवं वीवीपैट के व्यापक प्रदर्शन हेतु दिया गया प्रशिक्षण
अनूपपुर 7 सितम्बर 2018/ ज़िले के हर विकासखंड में मतदाता जागरूकता के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट का व्यापक प्रदर्शन करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मास्टर ट्रेनर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ज़िला मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह एवं श्री अजय कुमार जैन द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षको को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। ये सभी प्रशिक्षित जन अब मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार गाँव गाँव जाकर हाट बाज़ारों में शासकीय विद्यालयों में एवं कार्यालयों में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन करेंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

