| बीते 24 घंटे में जिलें 0.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज |
| - |
| अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018 |
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 0.9 औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 1.0, कोतमा में 0.0, जैतहरी में 0.0, पुष्पराजगढ़ 0.0, अमरकंटक 1.0, बिजुरी में 5.8, वेंकटनगर में 0.0, बेनीबारी में 0.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
Tuesday, September 4, 2018
बीते 24 घंटे में जिलें 0.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
घर घर जाकर कर रहे हैं सर्वे एक भी मतदाता न हो वंचित त्रुटिमुक्त हो निर्वाचक नामावली यह है प्रयास
घर घर जाकर कर रहे हैं सर्वे
एक भी मतदाता न हो वंचित त्रुटिमुक्त हो निर्वाचक नामावली यह है प्रयास
अनूपपुर 4 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के निर्देशानुसार समस्त सेक्टर अधिकारी निर्वाचक नामावली से किसी भी प्रकार की त्रुटियों को दूर करने एवं समस्त पात्रों का नाम जोड़ने हेतु घर घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। सर्वे में नवीन पत्रों जैसे नवविवाहिताओं, ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो चुके हैं साथ ही ऐसे मतदाता जो स्थानांतरित हो गए हैं अथवा स्थानांतरण स्वरूप आ गए हैं उनका नाम जोड़ना अथवा हटाने के कार्य के साथ सत्यापन का कार्य भी किया जा रहा है। कलेक्टर के आदेशानुसार सभी सेक्टर अधिकारी विशेष ग्रामसभाओं में मतदाता सूची एवं दावा आपत्तियों का वाचन कर रहे हैं साथ ही सभी सेक्टर अधिकारी सम्बंधित मतदान केंद्र के 10 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन, दिव्यांग जनो की सूची निर्धारित प्रपत्र में प्रदान करने के साथ 2 प्रतिशत नवविवाहिताओं के , 1 प्रतिशत दिव्यांग जनो के , 2 प्रतिशत हाल ही में मृत्यु वाले , 3 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के एवं 2 प्रतिशत पहुँच विहीन दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों का स्थल भ्रमण कर जानकारी प्रदान करेंगे। निर्वाचक नामावली से किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह अभियान चलाया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि 7 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है। सभी पात्र अपना नाम जोड़ने अथवा संशोधन के लिए आवश्यक कार्यवाही कर सकते हैं।
जनसम्पर्क कर्मी श्री रामलखन तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई
| जनसम्पर्क कर्मी श्री रामलखन तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई |
| अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018 |
इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी उमरिया डॉ.गजेंद्र द्विवेदी ने श्री तिवारी के साथ किये गये सेवाकालों का उल्लेख करते हुये कहा कि जनसम्पर्क विभाग में श्री तिवारी ने अपने कर्त्तव्यों एवं कार्यों से मिशाल कायम की थी। कम स्टॉफ के होते हुये कभी भी स्टॉफ की कमी का आभास नहीं होने दिया। विदाई समारोह में जिला जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल एवं उमरिया के श्री जी.पी.मिश्र ने श्री तिवारी के कर्त्तव्यों एवं अनुभवों को उल्लेखित करते हुये कहा कि श्री तिवारी ने जनसम्पर्क विभाग के अलावा किसी को यह आभास नहीं होने दिया कि यहां पर पी.आर.ओ. की कमी है। उन्होने अपने दायित्वों के साथ अन्य पदीय दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन किया। इस अवसर पर जिला जन सम्पर्क कार्यालय शहडोल के श्री शिवशंकर शर्मा ने कहा कि श्री तिवारी जन सम्पर्क विभाग की शान थे। उन्होने अपने कद से ऊपर उठकर ऐसे दायित्वों का भी निर्वहन किया जो उनसे कई वरिष्ठ पदों के व्यक्ति भी नहीं कर पाते थे। श्री तिवारी विषम परिस्थियों में पत्नी के स्वर्गवास के बाद मासूम बच्चों की साथ में रखकर परवरिश करते हुये शासकीय दायित्वों के निर्वहन एवं विभाग की गरिमा को बचाये रखने में अक्षुण्य भूमिका का निर्वहन किया है जो हमेशा यादगार रहेगा। यह कार्य जन सम्पर्क विभाग के लिये कदापि इन परिस्थितियों में संभव नहीं था। श्री शर्मा ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग में सेवा देने का कोई समय-सीमा निश्चित नहीं रहती, फिर भी उन्होने पैतृक दायित्व के साथ बच्चों को मातृत्व दायित्व निभाने में कोई कमी नहीं रखी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि सिंघई, जिला कोषालय के उप संचालक श्री एन.के.नर्रे, उप संचालक श्री एन.डी.गुप्ता, सहायक संचालक उद्यान श्री नायर, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री शिवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं काफी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे, जिन्होने श्री तिवारी के प्रति अपने - अपने उद्गार व्यक्त किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

