Sunday, September 2, 2018

बीते 24 घंटे में जिले 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिले 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 

अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
    अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 4.1 औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 1.0, कोतमा में 0.0, जैतहरी में 0.8, पुष्पराजगढ़ 2.0, अमरकंटक 1.0, बिजुरी में 2.4, वेंकटनगर में 0.0, बेनीबारी में 26.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान 
मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में 4 सितम्बर को करेंगे शुभारंभ 
अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
 
    राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। इस संबंध में प्रदेश स्तर पर 4 से 11 सितम्बर तक सभी जिलों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
    अभियान को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों, समाज के संभ्रांत एवं जिम्मेदार व्यक्तियों, संतों, समाज सेवी संगठनों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में किया जायेगा। इसके अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित थानों, जन-प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय एवं ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

मंत्री डॉ. मिश्र ने कांस्य पदक विजेता सुश्री हर्षिता को दी बधाई

मंत्री डॉ. मिश्र ने कांस्य पदक विजेता सुश्री हर्षिता को दी बधाई 

अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
    जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की भारतीय खिलाड़ी सुश्री हर्षिता तोमर  को बधाई दी है। डॉ. मिश्र ने सुश्री हर्षिता को प्रदेश के खिलाडि़यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें