| मुख्यमंत्री कप का आयोजन 29 अगस्त से 02 सितंबर तक |
| अनुपपुर | 23-अगस्त-2018 |
खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कप का आयोजन ब्लाक स्तर व जिलास्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में ग्राम पंचायत रौसरखर में 29 अगस्त एवं विकासखण्ड कोतमा के निगवानी में 31 अगस्त, विकासखण्ड अनूपपुर में डॉ. अब्दुल कलाम स्टेडियम जमुना में 01 सितम्बर व विकासखण्ड जैतहरी में खेल मैदान में 02 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। जिसमें एथलेटिक्स, व्हालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, कराते, कुश्ती खेल का आयोजन किया जाना है। इसमें खिलाड़ी का आयु 31 दिसम्बर 2018 को 16 वर्ष से कम होनी चाहियें प्रतियोगिता आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को आयु संबंधी अंकसूची व जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। ब्लाकस्तर पर चयनित खिलड़ियों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 05 सितम्बर को जिला खेल परिसर अनूपपूर में प्रातः 10 बजें से प्रांरभ की जावेगी। व्हालीबाल, कबड्डी, कराते, कुश्ती जिला खेल परिसर में आयोजित की जाऐगी। फुटबाल व एथलेटिक्स उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान अनूपपुर में आयोजित की जाऐगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग चचाई रोड अनूपपुर से संपर्क किया जा सकता है।
|
Thursday, August 23, 2018
मुख्यमंत्री कप का आयोजन 29 अगस्त से 02 सितंबर तक
रामेश्वरम के लिए 14 सितंबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
| रामेश्वरम के लिए 14 सितंबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित |
| अनुपपुर | 23-अगस्त-2018 |
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम् के लिए तीर्थयात्रियो से 14 सितंबर तक ऑनलाईन आमंत्रित किए गए है। आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय एवं जनपद कार्यालय में दिए जा सकेगे। रामेश्वरम् के लिए स्पेशल ट्रेन अनूपपुर रेल्वे स्टेशन से 30 सितंबर 2018 को रवाना होगी।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि योजना के अंतर्गत नियम 4(2) के संशोधन अनुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के पति पत्नी यदि साथ मे यात्रा कर रहे ह तो उन्हे भी अनुरक्षक ले जाने की पात्रता होगी। इसी प्रकार दिव्यांग (60 प्रतिशत विकलांग ) व्यक्ति भी इस यात्रा हेतु पात्र होगे (बशर्ते की वह यात्रा करने हेतु सक्षम हो। तथा उस पर आयु का बंधन लागू नही होगा। महिलाओ को आयु सीमा मे दो वर्ष की छूट दी गई है जैसे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत यात्रियो की आयु सीमा 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक होना निश्चय है किंतु शासन द्वारा नियम में संशोधन किया गया है। यदि महिलाओ की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने पर दो वर्ष कम हो रहे है यानि महिलाओ की आयु 58 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तो वे भी उक्त यात्रा हेतु पात्र होगे। |
परीक्षा फार्म/नामांकन फार्म शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त
| परीक्षा फार्म/नामांकन फार्म शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त |
| अनुपपुर | 23-अगस्त-2018 |
जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू के बघेल ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार कक्षा 9 वीं/11वीं/हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक/शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षाओं में शिक्षण सत्र 2018-19 हेतु जिन छात्रों का प्रवेश निर्धारित तिथि में किया गया है, उन छात्रों के परीक्षा फार्म/नामांकन फार्म एवं शुल्क जमा करने की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। उक्त तिथि के पश्चात् किसी भी कक्षा में नियमित परीक्षार्थी के रूप में नवीन प्रविष्टि अथवा सामान्य शुल्क जमा करने की अनुमति प्रदाय नहीं की जावेंगी।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

