| समिति के समक्ष मूल दस्तावेज प्रस्तुत करें |
| अनुपपुर | 01-अगस्त-2018 |
अपर कलेक्टर डॉ. आर पी. तिवारी ने अजयपाल सिंह मराबी पिता श्री भानूसिंह मराबी निवासी बसनिहॉ पोस्ट लखौरा तहसील पुष्पराजगढ़ को भू-अभिलेख शाखा कक्ष क्रमांक 48 में 07 (सात) दिवस के अन्दर उपस्थित होकर अभिलेख चोरी होने हो जाने की रिपोर्ट की प्रति शपथ पत्र एवं मूल उपलब्ध अन्य अभिलेखों की प्रतियॉ अनिवार्यतः जमा करने के लिए निर्देशित किया था। किन्तु बार-बार मोबाईल पर संपर्क करने के बाद भी श्री अजय सिंह के द्वारा मूल अभिलेखों की प्रतियॉ इस कार्यालय में उपलब्ध नहीं करायी गई है। डॉ. तिवारी ने 02 दिवस के अन्दर पटवारी चयन 2017 से संबधित मान्यता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने हेतु श्री अजय सिंह को कहा है। समयवधि में उक्त प्रमाण प्रस्तुत न करने की दशा में उम्मीदवारी निरस्त की जावेगी।
|
Wednesday, August 1, 2018
समिति के समक्ष मूल दस्तावेज प्रस्तुत करें
बीते 24 घंटे में जिलें में 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
| बीते 24 घंटे में जिलें में 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज |
| अनुपपुर | 01-अगस्त-2018 |
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 7.6, अमरकंटक में 5.0, बेनीबारी में 5.0, कोतमा में 14.2, पुष्पराजगढ में 14.6, जैतहरी में 2.0, बिजुरी में 13.4, मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन 4 अगस्त को
| जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन 4 अगस्त को |
| अनुपपुर | 01-अगस्त-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन 04 अगस्त 2018 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय हितग्राही/स्वरोजगार मेला में 12 विभागों की योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को कार्यक्रम के दिन ही स्वीकृत पत्र/ऋण वितरण पत्र आशय पत्र दिया जावेगा।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

