| मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री गुप्ता आज लेंगे विशेष बैठक |
| अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री उईके ने बताया कि राज्य शासन की “ सुखी व्यापारी- समृद्ध व्यापार ” की संकल्पना को मूर्त रूप देकर व्यापार में प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने हेतु मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मदन मोहन गुप्ता प्रदेश के समस्त जिलो के व्यावसायिक संगठनों/ चेम्बर ओफ कॉमर्स/स्थानीय संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव ले रहे हैं। इसी क्रम में श्री गुप्ता 19 जुलाई को अपराहृ 1 बजे अनूपपुर के जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी वर्गों के व्यापारियों की बैठक लेंगे।
बैठक में मध्यप्रदेश में व्यापारियों/व्यवसायियों को व्यापार हेतु सुविधाओं में विस्तार, व्यापार/व्यवसाय में आने वाली कठिनाइयों, व्यापार नीति के निर्माण के सम्बंध में सुझाव प्राप्त किये जाएँगे। आपने बताया कि जिला स्तरीय बैठक के पश्चात प्रशासकीय अधिकारियों से चर्चा कर जिले में व्यापार हेतु बुनियादी सुविधाओं की जानकारी एवं सुझाव लिए जाएँगे। आगामी समय में भोपाल में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में व्यापारियोंध्व्यवसायियों की महापंचायत का आयोजन किया जाना है जहाँ इन सुझावों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में सम्मिलित होने वाले अपेक्षित व्यापारी
श्री उईके ने बैठक में जिले के समस्त व्यावसायिक संगठनों उदाहरणार्थ किराना व्यापारी, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी, दवा, हार्डवेयर, स्वर्ण, फल, सब्जी विक्रेता, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो, फुटकर गल्ला, स्थानीय चेम्बर ओफ कामर्स अन्य सभी छोटे बड़े संगठनों के जिला कार्यकारी समिति एवं सदस्यों को आमंत्रित किया है। असंगठित श्रमिक एवं छोटे व्यापारियों समेत ठेलाध् रेडी लगाकर, सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले, हाकर्स अत्यंत सूक्ष्म श्रेणी के उद्यमी भी इस बैठक में आमंत्रित हैं।बैठक में वित्त, वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार, वाणिज्य कर, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, नापतौल, एमपी ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फसिलिटेशन, ट्राइफेक के अधिकारियों समेत जिला अग्रणी प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। व्यापारियों की बैठक के पश्चात श्री गुप्ता अनूपपुर जिले के बुद्धिजीवी पत्रकारों से व्यापार को बढ़ावा देने के विषय में पत्रकार वार्ता करेंगे। |
Wednesday, July 18, 2018
मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री गुप्ता आज लेंगे विशेष बैठक
चचाई डेम के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध मछली पकड़ने वालो से 50 किलो मछली जप्त
| चचाई डेम के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध मछली पकड़ने वालो से 50 किलो मछली जप्त |
| अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 |
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य प्रजनन काल होने के कारण मछली पकड़ना प्रतिबंधित होने के कारण मत्स्य पालन विभाग द्वारा चचाई डैम के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध मछली पकड़ने वालों पर कार्यवाही पर पाचस किलो मछली जप्ती की कार्यवाही की गई है। उक्तराशय की जानकारी देते हुये सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया है कि जब्त मछली की नीलामी से पैतीस सौ रूपये की राशि प्राप्त की गई है जिसे सरकारी कोष में जमा किया गया है।
|
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं
| खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं |
| अनुपपुर | 18-जुलाई-2018
|
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में खुलें में शौच से मुक्त गांव के अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन जिला, ब्लाक तथा ग्राम स्तरीय शासकीय सेवकों तथा स्वयं सेवी समाजिक कार्यकर्ताओं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा गांव-गांव मॉर्निग फॉलोअप कर खुलें में शौच जाने वाले लोगों को जागरूक करने निरंतर भ्रमण कर समझाईश दी जा रही है। प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में मॉर्निग फॉलोअप टीम गांव के मजरे टोले के शौच वाले स्थानों को चिन्हित कर दस्तक देने से धीरे-धीरे ग्रामीणों में बदलाव के संकेत मिलने लगे है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में सतत् रूप से चलाये जा रहे अभियान के तहत जन अभियान परिषद के बी.एस.डब्लू के छात्र-छात्राएं मेंन्टर्स के साथ ही ग्राम स्तरीय मैदानी अमले व स्कूली छात्र छात्राऐं इस कार्य में उत्साह पूर्वक सहभागी बन स्वच्छता की अलख जागाने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। जिला स्तरीय अधिकारी भी कदम से कदम मिलाकर स्वच्छता अभियान को गति देने गांव-गांव जा कर मॉर्निग फॉलोअप व रात्रि चौपाल तथा ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर स्वच्छता के संबंध में चर्चा कर रहे है। कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ की छात्राओं ने किरगी ग्राम पंचायत को खुलें में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर दल बल किरगी गांव में सुबह-सुबह निकल पडे़ खुलें में शौच जाने वाले लोगों को रोककर समझाईश दी तथा शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करने की शपथ् दिलाई।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


