Tuesday, July 17, 2018

उपनिर्वाचन में शंतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर ने सौंपे दायित्व

उपनिर्वाचन में शंतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर ने सौंपे दायित्व 

अनुपपुर | 17-जुलाई-2018
 
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप निर्वाचनों के सफल संचालन हेतु एवं मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराये जाने के लिये लॉ एवं ऑर्डर को सुव्यवस्थित करने की दृष्टि से अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस हेतु कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। कलेक्टर के आदेशानुसार मतदान केन्द्र वार्ड क्रमांक 08 पार्षद पद के लिए उप निर्वाचन नगर परिषद बिजुरी में सेक्टर अधिकारी प्राचार्य जय सिंह चौहान केन्द्र कोतमा (मो.नं. 9303104722) सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभारी तहसीलदार श्रीमती भावना डेहेरिया कोतमा (मो. नं 9165374842), ग्राम पंचायत करनपठार मतदान केन्द्र 26,264,265,266 में सेक्टर अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी ग्रा. या. से. पुष्पराजगढ़ श्री सुगंध प्रताप सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट ग्राम पंचायत बिजौरा मतदान केन्द्र 115,116 सेक्टर अधिकारी मु.न.पा.अधि. अमरकंटक श्री सुरेन्द्र कुमार उइके सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभारी तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री पंकज नयन तिवारी मो.नं 9407394051 रिजर्व सेक्टर अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री पंकज बागरी ग्राम पंचायत डूमरकछार मतदान केन्द्र सेक्टर 154,155,156,157,158,159 अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.या.से. श्री सुशील कुमार अनुविभागीय अधिकारी एवं मतदान केन्द्र 160,161,162,163 सेक्टर अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा श्री बी.एम. मिश्रा सेक्टर मजिस्ट्रेट  नायब तहसीलदार श्री मनीष शुक्ला (मो न. 9669155076) रिजर्व सेक्टर अधिकारी मु.न.पा. अधि. कोतमा श्री श्रीनिवास शर्मा (मों.न. 9754275913) हैं।

जेम पोर्टल के सम्बंध मे कार्यशाला आज

जेम पोर्टल के सम्बंध मे कार्यशाला आज 

अनुपपुर | 17-जुलाई-2018
 
    महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग श्री उईके ने बताया कि शासन द्वारा क्रय प्रक्रिया के लिए अब जेम (गवर्न्मेंट ई मार्केटप्लेस) पोर्टल का इस्तेमाल किया जाना है। इस पोर्टल के सम्बंध में निर्माताओं/विक्रेताओ को अवगत कराने एवं उनके पंजीयन हेतु आज 18 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष क्र.101  में दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक जेम पोर्टल पर विक्रेता/निर्माता इकाईयों के पंजीयन हेतु वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। आपने यह भी बताया कि कोई भी विक्रेता/निर्माता इकाई जेम पोर्टल में पंजीयन कराकर अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकते है। श्री उईके ने जिले के समस्त उद्योग संघ/विक्रेता/निर्माता इकाईयो से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में उपस्थित होकर लाभान्वित होने के लिए अपील की है।

जिले में व्यापार को बढ़ावा देने हेतु मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री मदन मोहन गुप्ता (राज्यमंत्री दर्जा) 19 जुलाई को लेंगे विशेष बैठक

जिले में व्यापार को बढ़ावा देने हेतु मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री मदन मोहन गुप्ता (राज्यमंत्री दर्जा) 19 जुलाई को लेंगे विशेष बैठक 

अनुपपुर | 17-जुलाई-2018
 
    महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री उईके ने बताया कि राज्य शासन की “ सुखी व्यापारी- समृद्ध व्यापार ” की संकल्पना को मूर्त रूप देकर व्यापार में प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने हेतु मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मदन मोहन गुप्ता प्रदेश के समस्त जिलो के व्यावसायिक संगठनों/ चेम्बर ओफ कॉमर्स/ स्थानीय संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव ले रहे हैं। इसी क्रम में श्री गुप्ता 19 जुलाई को अनूपपुर में जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी वर्गों के व्यापारियों की बैठक लेंगे।
    बैठक में मध्यप्रदेश में व्यापारियों/व्यवसायियों को व्यापार हेतु सुविधाओं में विस्तार, व्यापार/व्यवसाय में आने वाली कठिनाइयों, व्यापार नीति के निर्माण के सम्बंध में सुझाव प्राप्त किये जाएँगे। आपने बताया कि जिला स्तरीय बैठक के पश्चात प्रशासकीय अधिकारियों से चर्चा कर जिले में व्यापार हेतु बुनियादी सुविधाओं की जानकारी एवं सुझाव लिए जाएँगे। आगामी समय में भोपाल में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में व्यापारियों/व्यवसायियों की महापंचायत का आयोजन किया जाना है जहाँ इन सुझावों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में सम्मिलित होने वाले अपेक्षित व्यापारी
    श्री उईके ने बैठक में जिले के समस्त व्यावसायिक संगठनों उदाहरणार्थ किराना व्यापारी, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी, दवा, हार्डवेयर, स्वर्ण, फल, सब्जी विक्रेता, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो, फुटकर गल्ला, स्थानीय चेम्बर ओफ कामर्स अन्य सभी छोटे बड़े संगठनों के जिला कार्यकारी समिति एवं सदस्यों को आमंत्रित किया है। असंगठित श्रमिक एवं छोटे व्यापारियों समेत ठेला/रेडी लगाकर, सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले, हाकर्स अत्यंत सूक्ष्म श्रेणी के उद्यमी भी इस बैठक में आमंत्रित हैं।
    बैठक में वित्त, वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार, वाणिज्य कर, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, नापतौल, एमपी ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फसिलिटेशन, ट्राइफेक के अधिकारियों समेत जिला अग्रणी प्रबंधक उपस्थित रहेंगे।
    व्यापारियों की बैठक के पश्चात श्री गुप्ता अनूपपुर जिले के बुद्धिजीवी पत्रकारों से व्यापार को बढ़ावा देने के विषय में पत्रकार वार्ता करेंगे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें