बीते 24 घंटे में जिलें में 24.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
Friday, July 13, 2018
बीते 24 घंटे में जिलें में 24.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण संभव हो इसके लिये अनूपपुर में 05, कोतमा में 03 एवं राजेन्द्रग्राम में 02 खण्डपीठों को गठन किया गया है।
पक्षकारों में समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गयी है।
उक्त लोक अदालत में आ पराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समस्त प्रकृति के प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी। अतः आमजन से अपील है कि वे जिला अंतर्गत अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से करवाकर अवसर का लाभ उठावें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के अध्यक्ष श्री रविकुमार नायक ने समस्त इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को लोक आदलत में आंमत्रित किया है।
स्वसहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री से सीधे संवाद
स्वसहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री से सीधे संवाद
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये देशभर में प्रधानमंत्री ने समूहों से सुनी उनकी प्रगति की दास्तान
अनूपपुर जिले में भी स्व सहायता समूह से जुड़े समस्त परिवारों, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त सफल हितग्राहियों को उक्त कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को दिखाया गया कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए जिला कलेक्टर पी. अनुग्रह एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एन. आई.सी. कक्ष, कलेक्टरेट, आईएलएफएस प्रशिक्षण केंद्र बस्ती, एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र सबल परिसर, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र तथा समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के मार्गदर्शन में समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था ग्राम के सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा आजीविका मिशन के मैदानी अमले के साथ समन्वय कर करायी गयी थी।
इसके साथ ही सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम अनूपपुर में भी कार्यक्रम प्रभारी श्री डी एन बिश्वास द्वारा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने मप्र में बड़वानी जिले की दीदियों से संवाद कर उनकी सफलता का राज जाना और उन्हें उनकी सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही साथ प्रधानमंत्री जी ने देश मे स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की क्षमता में अभिवृद्धि और उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होने को भी रेखांकित किया।
जिले में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के माध्यम से समूह के प्रत्येक सदस्य तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं तक माननीय प्रधानमंत्री जी की बात पहुचाने के लिए जिला परिजोजना प्रबंधक मप्र दीनदयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, शशांक प्रताप सिंह ने समस्त सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


