Friday, June 15, 2018

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा ईद-उल-फितर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा ईद-उल-फितर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ 
 
अनुपपुर | 15-जून-2018
 
    उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
    श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान के पवित्र माह के बाद मनाया जाने वाला यह पर्व सबके साथ अपनी खुशिया बाँटने का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व दिलों को रोशन करने तथा सामाजिक सदभाव का प्रतीक है। उद्योग मंत्री ने कहा कि इबादत, संयम और समर्पण के पवित्र माह रमजान के बाद ईद पर्व का अवसर ढेरों खुशियाँ लेकर आया है।
    उद्योग मंत्री ने सभी को ईद की दिली मुबारकबात देते हुए कहा कि सभी की दुआओं से प्रदेश अमन-चौन से तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं की बहादुरी के करनामों की दे जानकारी

6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं की बहादुरी के करनामों की दे जानकारी 
बहादुर बच्चों को किया जाएगा पुरूष्कृत 
अनुपपुर | 15-जून-2018
 
    मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद भोपाल द्वारा राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत 6 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु के ऐसे बालक/बालिकाओं, जिनके द्वारा त्वरित बुद्धि का उपयोग करते हुए अपनी आयु के अनुपात में बहादुरी के ऐसे कार्य किये जाते है जिन्हें देख सुनकर लोग हतप्रद/आश्चर्य चकित रह जाते हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। ऐसे उत्कृष्ट कृत्य अथवा बहादुरी की घटनाओं की जानकारी जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एवं जिला शिक्षा अधिकारी को जल्द भेजें।

आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को

आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को 
 
अनुपपुर | 15-जून-2018
 
    जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 19 जून को शासकीय आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। मेले में जिले के समस्त छोटे-बड़े उद्योग, शासकीय अशासकीय विभाग एवं प्रदेश के प्रतिष्टित कंपनियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु काउसलिंग एवं साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। नियोजकों द्वारा चयन होने के पश्चात् लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किया जावेगा।
    जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार पंचायत-2018 मेला में जिला व्यागपार एवं उद्योग केन्द्री, अजीविका मिशन, आदिवासी वित्तल विकास निगम, जिला अंत्यावसायी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, घुमक्काड़/अर्द्धघुमक्कड़ विभाग, हथकरघा ग्राम उद्योग विभाग, खादीग्रामोद्योग बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टॉल लगाकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जावेगी एवं आवेदन पत्र प्राप्त किये जावेगें। रोजगार मेले में जिले के समस्त विकास खण्डों में विगत दिवसों में आयोजित स्वरोजगार सम्मेलनों में प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिलें के युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर मेले से लाभ प्राप्त करें।  

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें