| जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस |
| अनुपपुर | 14-जून-2018 |
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक श्री राजेश गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय कार्य नहीं की जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के संबंध में कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है। आपने संबंधितों को 19 जून 2018 तक स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। अनुपस्थिति के दशा में मध्य प्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 के उपधारा 2 के तहत एकपक्षीय कार्यवाही किये जाने को कहा है।
|
Thursday, June 14, 2018
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस
बीते 24 घंटे में 6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
| बीते 24 घंटे में 6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज |
| अनुपपुर | 14-जून-2018 |
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 14 जून को 7.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 15.6 मिमी, जैतहरी में 5, पुष्पराजगढ़ में 4, अमरकंटक में 19.2, बेंकटनगर में 1 एवं बेनीबारी में 3.5 मिलीमिटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
पंजीबद्ध असंगठित कर्मकारों के पुत्र-पुत्रियों को शैक्षणिक शुल्क से छूट
| पंजीबद्ध असंगठित कर्मकारों के पुत्र-पुत्रियों को शैक्षणिक शुल्क से छूट |
| अनुपपुर | 14-जून-2018 |
ई-प्रवेश सत्र-2018-19 की प्रक्रिया के तहत पंजीबद्ध असंगठित कर्मकार के पुत्र-पुत्रियों को शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों और अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक (प्रथम वर्ष) एवं स्नातकोत्तर (प्रथम सेमेस्टर) पारम्परिक एवं स्व-वित्तीय पाठ्यक्रमों में निरूशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। इसके लिये पंजीबद्ध असंगठित कर्मकार का पंजीयन कार्ड/क्रमांक की जानकारी देना आवश्यक होगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिये आय और जाति का कोई बंधन नहीं है। पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश के समय शैक्षणिक शुल्क/प्रवेश शुल्क (वास्तविक शुल्क) में छूट दी जायेगी। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय विश्वविद्यालय के कुल सचिव, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य और अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र लिखकर अवगत करवाते हुए कहा है कि सभी पात्र विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
