| डोर टू डोर सर्वे कार्य की जांच हेतु सुपरवाईजर नियुक्त |
| त्रुटिपूर्ण जानकारी देने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही |
| अनुपपुर | 13-जून-2018 |
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी. ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल के निर्देशानुसार बी.एल.ओ. द्वारा किये जा रहे डोर टू डोर सर्वे कार्य की समीक्षा एवं जांच हेतु सुपरवाईजर की नियुक्ति की है। ये सुपरवाईजर क्लास्टरवार सप्ताह में दो दिन बी.एम.ओ. की मीटिंग बुलाकर उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक सप्ताह संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को रिर्पोटिंग करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी सुपरवाईजर या बी.एल.ओ. द्वारा त्रुटिपूर्ण जानकारी दिये पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत दण्ड के पात्र होंगे। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी. ने निर्वाचन कार्य को समय-सीमा में सुचारू रूप से सम्पदित करने के निर्देश दिये है।
|
Wednesday, June 13, 2018
डोर टू डोर सर्वे कार्य की जांच हेतु सुपरवाईजर नियुक्त
16 जून से 15 अगस्त तक नदियों में मछली पालन, पकड़ना, क्रय करना या बेचना रहेगा प्रतिबंधित
| 16 जून से 15 अगस्त तक नदियों में मछली पालन, पकड़ना, क्रय करना या बेचना रहेगा प्रतिबंधित |
| अनुपपुर | 13-जून-2018 |
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया है कि 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य प्रजनन काल होने के कारण मछली पकड़ना प्रतिबंधित रहेगा। आपने बताया उक्त अवधि मप्र नदीय नियम 1972 के अन्तर्गत बंद ऋतु रहती है। बंद ऋतु में मारना,क्रय करना या बेचना या उन्हें मारने, पकड़ने, या बेचने की चेष्ठा करना परिवहन करना या परिवहन का प्रयास करना संज्ञेय दण्डनीय अपराध हैं। उलंघन किये जाने पर एक वर्ष तक का कारावास या 5000 रूपये तक जुर्माना या दोनो दंडनीय होगा। छोटे तालाब व अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जिन्हे निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अन्तर्गत नहीं लाया गया है, के लिये उक्त नियम लागू नहीं होगा।
|
2121 हितग्राहियों को 87.47 लाख के हितलाभ का वितरण किया गया
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...




