| न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूँग खरीदी के लिए पंजीयन 6 जून से |
| रकबे का सत्यापन पोर्टल पर 25 जून तक |
| अनुपपुर | 02-जून-2018 |
प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूँग की, मंडी विक्रय दरें न्यूनतम समर्थन मूल्य 5575 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे होने पर एफएक्यू गुणवत्ता की मूंग उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी जायेगी। इसके लिए जिले की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में 6 जून से 20 जून तक किसानों के पंजीयन की कार्यवाही की जायेगी। पंजीयन के बाद राजस्व विभाग द्वारा पंजीकृत किसान के ग्रीष्मकालीन मूँग के रकबे का सत्यापन पोर्टल पर 21 से 25 जून तक किया जायेगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, हरदा, विदिशा, गुना, देवास, इंदौर, धार और बालाघाट जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं।
मूँग के पंजीयन के समय उत्पादक किसानों को मूँग के रकबे के भू-अभिलेख, आधार कार्ड, मोबाइल फोन नम्बर और बैंक खाते के आई.एफ.सी कोड की जानकारी देनी होगी। मूँग की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य उन्ही जिलों मे किया जा रहा है, जहाँ मूँग की बोवनी का रकबा 2 हजार हेक्टेयर या उससे अधिक है। मूँग खरीदी के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रक्रिया संबंधी निर्देश किसान कल्याण विभाग द्वारा विस्तृत रूप से भेजे जा रहे है। प्रमुख सचिव ने मूँग खरीदी संबंधी कार्य में लगी एजेंसियों को किसानों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा है।
चना, मसूर, सरसों की अब तक हुई डेढ़ करोड़ क्विंटल से अधिक की खरीदी
प्रदेश में 560 उपार्जन केन्द्रों पर आज 4 लाख 50 हजार क्विंटल चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। प्रदेश में विगत 10 अप्रैल से लेकर आज तक चना, मसूर और सरसों की एक करोड़ 52 लाख क्विंटल खरीदी की जा चुकी है। |
Saturday, June 2, 2018
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूँग खरीदी के लिए पंजीयन 6 जून से
जिले के प्रत्येक घर में शौचालय व उसका उपयोग जरूरी-जिपं. सीईओ
| जिले के प्रत्येक घर में शौचालय व उसका उपयोग जरूरी-जिपं. सीईओ |
| अनुपपुर | 02-जून-2018 |
उन्होंने बताया कि जब ग्राम समुदाय के लोग अपनी जिम्मेदारी निभातें है तब समुदाय खुले में शौच से मुक्ति का लक्ष्य प्राप्त करता है। समुदाय का एक व्यक्ति भी इसका उल्लंघन करता है तो खुले में शौच के अनुसार पूरे समुदाय को उठाना पडता है। आपने जिले के सभी शौचालय विहीन परिवारों से शौचालय का निर्माण करने व उसका उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की है। |
फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के तृतीय चरण के पर्यवेक्षण हेतु श्री मांगीलाल प्रेक्षक नियुक्त
| फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के तृतीय चरण के पर्यवेक्षण हेतु श्री मांगीलाल प्रेक्षक नियुक्त |
| अनुपपुर | 02-जून-2018 |
नगरपालिका परिषद अनूपपुर के साथ-साथ अन्य नगरीय निकायों/पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की कार्यवाही (तृतीय चरण) के पर्यवेक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा श्री मांगीलाल जामनेर मो.-9977763747 सेवानिवृत्त राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री जानमेर 7 जून से 9 जून 2018 तक तृतीय चरण में क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने देते हुए बताया है कि प्रेक्षक श्री जामनेर के लाईजनिंग ऑफीसर आबकारी उप निरीक्षक श्री कृष्णकांत उइके मो.-8889336958 को नियुक्त किया गया है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


