| जिला स्तर पर स्त्रोत विशेषज्ञों के चयन हेतु लिखित परीक्षा/साक्षात्कार 30 एवं 31 मई को |
| अनुपपुर | 29-मई-2018 |
आयुक्त लोक शिक्षण विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2018-19 मे शिक्षक प्रशिक्षण के दृष्टिगत अर्हताधारी अनुभवी विषय विशेषज्ञों का स्त्रोत विशेषज्ञों के रूप मे मानदेय आधारित जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु चयन किया जाना है।
जिला स्तर पर विगत वर्षो में स्त्रोत विशेषज्ञों के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को डी.आर.जी. के रूप में चयन के लिये 30 मई को हिन्दी विषय एवं 31 मई को अंग्रेजी विषय की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिये संबंधित शिक्षक उक्त तिथि में शासकीय सरोजनी नायडू कन्या उमावि 7 नं. बस स्टॉप शिवाजी नगर भोपाल में प्रातः 9:00 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करें। शिक्षको की उपस्थिति के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एवं ए.डी.पी.सी. संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे। उक्त प्रशिक्षण राज्य स्तर से चयनित स्त्रोत विशेषज्ञ ही जिला स्तरीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। |
Tuesday, May 29, 2018
जिला स्तर पर स्त्रोत विशेषज्ञों के चयन हेतु लिखित परीक्षा/साक्षात्कार 30 एवं 31 मई को
जनसुनवाई के माध्यम से हो रहा लोगों की समस्याओं का निदान
| जनसुनवाई के माध्यम से हो रहा लोगों की समस्याओं का निदान |
| शासन की योजनाओं का लाभ देने के होंगे प्रयास, |
| अनुपपुर | 29-मई-2018 |
जनसुनवाई में जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम गोरसी निवासी ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता किए जाने से संबंध में शिकायत, ग्राम पंचायत कोलमी के सरपंच ने वार्ड नम्बर 15 एवं में नवीन हैण्डपम्प नगवाये जाने के संबंध में आवेदन, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पथरौडी निवासी मोलशाय केवट ने पिता सुदामा केवट ने मजदूरी नहीं मिलने के संबंध में शिकायत, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत मुण्डा निवासी जानकी बाई पति स्व.श्री गनपत गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने के संबंध में आवेदन, तहसील पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत गिरारी निवासी समस्त ग्रामवासियों ने शौचालय की राशि प्राप्त नहीं होने के संबंध में शिकायत, जनपद पंचायत जैतहरी निवासी रामस्वरूप ने प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किश्त दिलाने के संबंध में आवेदन, तहसील अनूपुपर के ग्राम औढेरा निवासी सहदेव यादव पिता भद्दी यादव ने नक्शा तर्मीम के संबंध में आवेदन दिया है। |
कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओं नोटिस
| कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओं नोटिस |
| अनुपपुर | 29-मई-2018 |
कलेक्टर श्रीमती ने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय नहीं करने पर मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्री अशीष शर्मा, तहसीलदार अनूपपुर श्री ईश्वर प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद अनूपपुर श्री के.पी. राजैरिया, एकीकृत बाल विकास परियोजना अनूपपुर श्रीमती नलिनी आठिया एव नायब तहसीलदार अनूपपुर (वृत फुनगा) श्री मुन्नीलाल पाण्डेय को शोकॉज नोटिस जारी दिया है। कलेक्टर ने उक्त संबंध में कारण की स्पष्टीकरण 3 दिवस के भीतर कार्यालय अवगत कराने के निर्देश दिये है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
पटवारी प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय समितियों का हुआ पुनर्गठन अनुपपुर | 19-जून-2018 आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...

