Monday, May 28, 2018

समस्याओं के मूल कारण की करें पहचान

समस्याओं के मूल कारण की करें पहचान 
एक ही प्रकार की समस्याओ की नहीं होनी चाहिए पुनरावृत्ति - श्रीमती अनुग्रह पी 
अनुपपुर | 28-मई-2018

  
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो का संज्ञान लेते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्राप्त आवेदनो की स्वतः समीक्षा करें एवं नागरिकों को हो रही मूल समस्याओं का पता लगाकर, ऐसी रणनीति एवं व्यवस्था विकसित करें, ताकि समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके। आपने 300 दिन से अधिक लंबित समस्याओं के बारे मे सख्त रुख अपनाते हुए कहा अगर समस्या का वैधानिक रूप से निराकरण नहीं किया जा सकता, आवेदक अपात्र है अथवा वह समस्या न होकर मांग है तो स्पष्ट रूप से टीप अंकित करे। बिना स्पष्ट टीप के समस्याओं का अग्रेषित होना अस्वीकार्य है। ऐसे मामलो में नियमानुसार संबन्धित के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने आज समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। आपने कहा अगर सीएम हेल्पलाइन की समस्याएँ संबन्धित विभाग से संबन्धित नहीं हैं तो उसका अंतरण संबन्धित विभाग को अविलंब कर दें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी समेत जिले के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

समय में सेवाओं को प्रदान करना हर शासकीय सेवक का कर्तव्य - कलेक्टर

समय में सेवाओं को प्रदान करना हर शासकीय सेवक का कर्तव्य - कलेक्टर 

अनुपपुर | 28-मई-2018

  
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि लोक सेवा गारंटी एवं समाधान एक दिवस व्यवस्था अंतर्गत सेवाओं को प्राप्त करना हर एक नागरिक का अधिकार है। हर शासकीय सेवक का ये नैतिक दायित्व है सेवाओं के समय से प्रदान करने मे पूरे मनोयोग से प्रयास करें। श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा है कि सेवा प्रदाय मे अगर कोई समस्या है या आवेदक की तरफ से कुछ कमी है तो उसे तुरंत अवगत कराये। अन्य किसी प्रकार की समस्या आने पर जिला प्रशासन को तुरंत अवगत कराये। समय से सेवाएँ प्रदान न किए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। आपने यह भी कहा कि चिन्हित सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आवेदको द्वारा किए जाने वाले आवेदन के साथ आवश्यक संलग्नको की सूची से भी नागरिकों को समय-समय पर अवगत करायें। ताकि आवेदको को परेशान न होना पड़े। सेवा प्रदाय मे नागरिकों को सहूलियत प्रदान करना ही इन प्रावधानों का लक्ष्य है।

फसल उपार्जन एवं भुगतान कार्य में कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए

फसल उपार्जन एवं भुगतान कार्य में कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए 
अनुपपुर | 28-मई-2018

  
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा फसल उपार्जन एवं भुगतान के कार्य की विस्तृत समीक्षा की गयी। आपने उपार्जित गेहूं के परिवहन की व्यवस्था एवं कृषको को राशि अंतरण के संबंध मे संबन्धित मंडी, खाद्य विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। आपने कहा कृषको के खातो के सत्यापन का कार्य अविलंब सुनिश्चित करे। सत्यापन के अभाव मे राशि अंतरण का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। आपने मंडी अधिकारियों से मंडी में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये है ताकि आगंतुक कृषको को परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही आपने उपसंचालक कृषि विकास एवं कृषक कल्याण श्री एनडी गुप्ता को निर्देश दिये हैं कि 10 जून को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभ अंतरण के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित कर ले।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें