Tuesday, May 22, 2018

स्वच्छ सैनिकों की पहचानने की स्वच्छता पर कार्यशाला सम्पन्न

स्वच्छ सैनिकों की पहचानने की स्वच्छता पर कार्यशाला सम्पन्न 
 
अनुपपुर | 22-मई-2018
 
   

    नगर पालिका परिषद्, अनूपपुर एवं संस्था सेवार्थी सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के द्वारा 01 मई से 31 मई 2018 तक स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत थिमेटिक ड्राइव एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद् द्वारा सभी कार्यरत सफाई कर्मचारियों की बैठक कर सभी वार्डों में स्वच्छता बनाये रखन के लिये अपील की गयी। स्वच्छ सैनिक को पहचानने के लिये नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामखेलावन राठौर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों को पहचान पत्र आवंटित किये गये साथ में उनसे अपील की गयी कि सभी सफाई कर्मचारी अपने कार्य के दौरान अपने पहचान पत्र को साथ में लेकर चलें, ताकि आम जनता को यह पता हो कि नगर पालिका अनूपपुर के कर्मचारी हैं। साथ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने एक बात कही कि स्वच्छता ही सेवा है। हम सब लोगो का एक ही संकल्प होना चाहियें। हमारा शहर स्वच्छ एवं सुंदर हो, ताकि हम घातक बीमारियों से बच सकें। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों के  कार्य को देखते हुए उनके जनून जज्बें को सलाम किया साथ में सभी सफाई सैनिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। जिसमें उपस्थित नगर पालिका के सफाई निरीक्षक श्री डी. एन. मिश्रा एवं बृजेश मिश्रा उपस्थित रहे। साथ में संस्था के प्रभारी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, नीरज पुरोहित एवं लोकेश, प्रियम, घनश्याम उपस्थित रहे थे।  

प्रदेश में अब तक 67 लाख 98 हजार 259 मीट्रिक टन गेहूँ का रिकार्ड उपार्जन

प्रदेश में अब तक 67 लाख 98 हजार 259 मीट्रिक टन गेहूँ का रिकार्ड उपार्जन 
 
अनुपपुर | 22-मई-2018
 
   
    प्रदेश में अब तक 8 लाख 83 हजार 423 किसानों से समर्थन मूल्य पर 67 लाख 98 हजार 259 मीट्रिक टन गेहूँ का रिकार्ड उपार्जन किया गया है। प्रदेश में 2933 उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ की समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की गई।
    इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गेहूँ उपार्जन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्वालियर, चम्बल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में उपार्जन जारी है। उज्जैन संभाग के 287 उपार्जन केन्द्रों पर 1 लाख 30 हजार 782 किसानों से 8 लाख 28  हजार 298 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। इंदौर संभाग के 335 उपार्जन केन्द्रों पर 85 हजार 246 किसानों से 5 लाख 68 हजार 681 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। भोपाल संभाग के 559 उपार्जन केन्द्रों पर 1 लाख 77 हजार 792 किसानों से 15 लाख 14 हजार 649 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। नर्मदापुरम् संभाग के 290 उपार्जन केन्द्रों पर एक लाख 7 हजार 555 किसानों से 12 लाख 40 हजार 537 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है।
    चम्बल संभाग के 114 उपार्जन केन्द्र पर 35 हजार 69 किसानों से 3 लाख 20 हजार 652 मीट्रिक टन, ग्वालियर संभाग के 251 उपार्जन केन्द्र पर 54 हजार 239 किसानों से 4 लाख 95 हजार 519 मीट्रिक टन, सागर संभाग के 375 उपार्जन केन्द्र पर 1 लाख 15 हजार 914 किसानों से 5 लाख 85 हजार 846 मीट्रिक टन, जबलपुर संभाग के 438 उपार्जन केन्द्र पर 1 लाख 13 हजार 176 किसानों से 9 लाख 16 हजार 961 मीट्रिक टन, रीवा संभाग के 214 उपार्जन केन्द्रों पर 54 हजार 462 किसानों से 2 लाख 94 हजार 751 मीट्रिक टन और शहडोल जिले के 70 उपार्जन केन्द्रों पर पर 9 हजार 188 किसानों से 32 हजार 362 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।

प्रदेश में 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक दलहन की खरीदी

प्रदेश में 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक दलहन की खरीदी 
किसानों को भुगतान हुआ 3000 करोड़ 
अनुपपुर | 22-मई-2018
 
   
    मध्यप्रदेश में चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य विगत 10 अप्रैल से 593 उपार्जन केन्द्रों पर चल रहा है। अब तक किसानों से 10 लाख 14 हजार मीट्रिक टन दलहन की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गये चना, मसूर और सरसों का मूल्य 4 हजार 402 करोड़ रुपये है। किसानों को अब तक 3 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
    प्रदेश में दलहन फसलों को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिये करीब 15 लाख किसानों ने अपना पंजीयन करवाया था। प्रदेश में चना 4400 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 4225 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जा रहा है। अब तक 8.53 लाख मीट्रिक टन चना, 60 हजार मीट्रिक टन सरसों और एक लाख एक हजार मीट्रिक टन मसूर की खरीदी की जा चुकी है।
    देश के इतिहास में किसी भी राज्य में दलहन की समर्थन मूल्य पर सबसे बड़ी खरीदी मध्यप्रदेश में हुई है। समर्थन मूल्य पर दलहन खरीदी का कार्य 9 जून तक चलेगा। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें