Friday, May 18, 2018

नगरीय निकाय अनूपपुर के आम निर्वाचन हेतु प्रेक्षक नियुक्त

नगरीय निकाय अनूपपुर के आम निर्वाचन हेतु प्रेक्षक नियुक्त 
 
अनुपपुर | 18-मई-2018
 
   उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.पी. तिवारी ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले की नगरपालिका परिषद अनूपपुर (आम निर्वाचन) 2018 एवं साथ-साथ अन्य नगरीय निकायों/पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2018 के पर्यवेक्षण हेतु श्री नरेंद्र कुमार त्रिवेदी मो.-9425428520 रा.प्र.से. (सेवा निवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक के सहयोग के लिये लाईजनिंग आफिसर श्री कृष्णकांत उईके आबकारी उप निरीक्षक अनूपपुर मो.-8889336958 एवं स्टेनों श्री कुंवर सिंह कुरसिंघा कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा अनूपपुर मो.-9165871570 को बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि पर्यवेक्षण हेतु 23 मई से 28 मई 2018 तक प्रेक्षक भ्रमण पर रहेंगे।

बीएलओ मानदेय हेतु जानकारी उपलब्ध कराने हेतु तहसीलदारों को निर्देश

बीएलओ मानदेय हेतु जानकारी उपलब्ध कराने हेतु तहसीलदारों को निर्देश 

अनुपपुर | 18-मई-2018
 
   उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आर.पी. तिवारी ने तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ तथा जैतहरी से बीएलओ मानदेय/ पारिश्रमिक भुगतान हेतु बीएलओ के खाता नम्बर आईएफसी कोड बैंक का नाम मोबाईल नम्बर तथा संशोधित सूची एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति विशेष वाहक के हस्ते सीडी एवं हार्ड कापी या एक्सेल सीट में जानकारी निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

कलेक्टर श्री शर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी को दिया कारण बताओं नोटिस

कलेक्टर श्री शर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी को दिया कारण बताओं नोटिस 
 
अनुपपुर | 18-मई-2018
 
   कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी श्री आर.एस. त्रिपाठी को 10 मई 2018 समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय न करने पर कारण बताओं नोटिस दिया है। श्री त्रिपाठी उस दिन दोपहर 1:30 बजे से शाम तक लोक सेवा केन्द्र जैतहरी में अनुपस्थित थे, जिसके कारण समाधान एक दिवस के आवेदनों का निराकरण करने में बिलम्ब हुआ। उक्त संबंध में स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें