Saturday, May 12, 2018

राजस्व मामलों के निराकरण मे अनूपपुर मध्यप्रदेश मे दूसरे स्थान पर कमियाँ दूर कर बने अव्वल- कलेक्टर श्री शर्मा

राजस्व मामलों के निराकरण मे अनूपपुर मध्यप्रदेश मे दूसरे स्थान पर
कमियाँ दूर कर बने अव्वल- कलेक्टर श्री शर्मा





अनूपपुर 12 मई 2018/ जनता को प्रदान की जा रही सेवाओं को और सहूलियत से प्रदाय करने के लिए शासन नयी तकनीकि एवं व्यवस्था के विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है। आज नागरिकों को बहुत सी सुविधाए घर बैठे प्राप्त हो रही है, इसके साथ ही नागरिकों के फीडबैक एवं समस्याओं के निराकरण के लिए भी नवीन व्यवस्थाए की गयी है। आज सीएम हेल्पलाइन, जन सुनवाई, लोक सेवा गारंटी, समाधान एक दिन, एमपी ऑनलाइन किओस्क आदि के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार जनता के बेहद करीब पहुँच चुकी है। इसी क्रम मे सुविधाओं के विकास मे वृद्धि के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संकल्पना भी की गयी है। सेवाओं के प्रदाय के संबंध मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं ज़िलो को चिन्हित कर पुरुषकृत भी किया जा रहा है।
                                    इसी क्रम मे राजस्व मामलो के निराकरण मे विभिन्न ज़िलो के प्रदर्शन को दर्शाने वाली रैंकिंग राजस्व विभाग द्वारा जारी की गयी है। इस सूची मे राजस्व मामलों के निराकरण मे उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप अनूपपुर 576.52 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। दमोह ज़िला 592.01 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। यह रैंकिंग आरसीएमएस, लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, रिवेन्यू कलेक्शन, विधानसभा प्रश्न, सीएमटीएस एवं भू अभिलेख मे ज़िलों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गयी है।कलेक्टर श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, लगन एवं समर्पण से ज़िले को राजस्व मामलों के निराकरण मे यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
                                   उल्लेखनीय है कि पहले भी इंडिया टूड़े समूह की 'स्टेट ऑफ स्टेट कॉनक्लेव' मे अनूपपुर ज़िले को नागरिकों को सेवा प्रदाय मे उत्कृष्ट सुधार के लिए सम्मानित किया जा चुका है। कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी कमियों को दूर कर प्रथम स्थान पर काबिज होने के लिए प्रयासरत रहे एवं कार्य मे ऐसी ही उत्कृष्टता बनाए रखे।

स्टेट हाईवे के टोल नाको पर अधिमान्य पत्रकारो को रहेगी छूट


स्टेट हाईवे के टोल नाको पर अधिमान्य पत्रकारो को रहेगी छूट



अनुपपुर 12 मई 2018/ लोक निर्माण विभाग म.प्र. शासन द्वारा जारी और 31 जनवरी 2014 के राजपत्र मे प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारो के वाहनो को म.प्र. सड़क विकास निगम के अंतर्गत निर्मित सड़को को पार करते समय पथकर भुगतान से छूट रहेगी। 
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियो के वाहनो को सड़क पार करते समय पथकर के भुगतान से छूट प्रदान की गई है। इसमे भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश सरकार के समस्त यान जो सरकारी कर्तब्य पर हो, सांसद तथा विधानसभा के माननीय सदस्यो के वाहन, समस्त यान जो भारतीय सेना की ड्यूटी पर हो, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, भारतीय डाक तार विभाग के यान, कृषि प्रयोजन के लिये उपयोग की जाने वाली टेªक्टर ट्राली, आटो रिक्षा, दुपहिया तथा बैलगाडियां, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अधिमान्य पत्रकारो के वाहन इसके अलावा यात्री वाहन जैसे बस कार जीप इत्यादि टोल से छूट प्राप्त वाहनो की श्रेणी वाले वाहन शामिल होगें। बी.ओ.टी. टोल और बी.ओ.टी. टोल एन्यूटी आधार पर विकास के लिये चयन की गई सड़को पर भी यह अधिसूचना लागू रहेगी। अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारो को शासन द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ सुनिश्चित कराने पथ कर नाको के संचालको और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को अधिसूचना की प्रति भेजकर शासन के निर्देशो का पालन किये जाने के निर्देश दिये गये है।

मुख्यमंत्री जी आज करेंगे ‘दिल से’ संवाद


मुख्यमंत्री जी आज करेंगे ‘दिल से’ संवाद 




अनूपपुर 12  मई  2018/ दिल से बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 13 मई को सायं 6 बजे से आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफएम चैनल, दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक-सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।


Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें