Thursday, May 10, 2018

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा उज्जैन के 26 कुश्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा उज्जैन के 26 कुश्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा 
उर्जा मंत्री श्री जैन ने खिलाड़ियों को किट वितरित की 
अनुपपुर | 10-मई-2018


  
   प्रदेश के उर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने गुरूवार की सुबह अच्युतानंद गुरू अखाड़ें के 26 कुश्ती खिलाड़ियों को किट वितरित की। इस किट में ट्रेक सूट, जूते, टीशर्ट और कास्ट्यूम शामिल है। उल्लेखनीय है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा उक्त 26 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस उद्देश्य से किट वितरण मंत्री श्री जैन के मार्ग दर्शन में किया गया। मंत्री श्री जैन ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।    

ई.एस.एस. माड्यूल में जानकारी की फीडिंग 15 मई तक सम्पूर्ण करें - श्री नर्रे

ई.एस.एस. माड्यूल में जानकारी की फीडिंग 15 मई तक सम्पूर्ण करें - श्री नर्रे 
अनुपपुर | 10-मई-2018

   जिला कोषालय अधिकारी श्री एन.के. नर्रे ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के ई.एस.एस. माड्यूल की समस्त गतिविधियॉ जैसे Employee Change profile, Change address details, Nominee details, Co-curricular details, Pre-Employeement details, Miscellaneous details जिसमें मुख्यतः हिन्दी एवं अग्रेजी में सेवा पुस्तिका अनुसार नाम, परिवार के सदस्यों का पूर्व विवरण, दूरभाष/ मोबाईल एवं ई-मेल डिटेल बैंक एकाउंट डिटेल वर्तमान/ स्थाई पता आदि की जानकरी तत्काल ई.एस.एस. में अपडेट करवायें। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका या सेवा अभिलेख जहां संधारित किए गए है, उस कार्यालय द्वारा उन अधिकारियों के डाटा अपडेशन की कार्यवाही की जावेगी। ऐसे तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो आई.एफ.एम.आई.एस. की अतिविधियां संचालित करने में असमर्थ है उनका डाटा वद इमीमस सुविधा का उपयोग कर किया जाना है।
   आपने कहा कि समस्त कार्यवाही 15 मई  तक प्राथमिकता के आधार पर किया जाना सुनिश्चित करायें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला कोषालय  कार्यालय में सम्पर्क करें।

समय-सीमा पर सेवा प्रदान न करने पर कलेक्टर श्री शर्मा ने शास्ति अधिरोपित की

समय-सीमा पर सेवा प्रदान न करने पर कलेक्टर श्री शर्मा ने शास्ति अधिरोपित की 
 
अनुपपुर | 10-मई-2018
 
   कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय नहीं करने पर तहसील अनूपपुर  श्री ईश्वर प्रधान पर 1000 रूपये एवं राजस्व निरीक्षक फुनगा श्री रमाकांत तिवारी पर 4000 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने अर्थदण्ड की राशि तीन दिवस के भीतर जमा की जाकर चालान की एक प्रति जिला लोक सेवा प्रबंधन, कलेक्ट्रेट अनूपपुर में भेजने के निर्देश दिए हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें