| किसान कल्याण कार्यशालाएं 5 मई तक आयोजित होंगी |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने और किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिये 14 अप्रैल से विकासखण्ड स्तर पर किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण कार्यशालाओं का आयोजन शुरू हो चुका है। ये कार्यशालाएँ 5 मई तक आयोजित होंगी।
कार्यशाला में उप-संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, उप संचालक पशुपालन, सहायक संचालक उद्यानिकी और सहायक संचालक मत्स्य पालन विशेष रूप से उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। |
Saturday, April 28, 2018
किसान कल्याण कार्यशालाएं 5 मई तक आयोजित होंगी
चयनित उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक आवंटित इकाई में उपस्थित होना अनिवार्य
| चयनित उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक आवंटित इकाई में उपस्थित होना अनिवार्य |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
मध्यप्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) प्रधान आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2017 के कुल 14088 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन कराया गया था। चयनित उम्मीदवारों को 30 अप्रैल के मध्य आवंटित इकाई में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस समयावधि मे उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों के संबंध में यह माना जाएगा, कि वे चयनित पद पर ज्वाईन करने का इच्छुक नहीं है एवं उनकी चयन निरस्तगी की कार्यवाही की जावेगी।
|
प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सरकार दिलवाती है कुल 2.5 लाख रूपये तक की राशि
| प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सरकार दिलवाती है कुल 2.5 लाख रूपये तक की राशि |
| ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी, कोई पैसे मांगे तो सीधे मंत्रीजी को शिकायत करें |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
शासन द्वारा गरीब वर्ग के व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पक्का घर निर्माण के लिये सरकार कुल ढाई लाख रूपये तक की राशि दिलवाती है। गरीब वर्ग के व्यक्ति जिनके कच्चे या चद्दर वाले मकान हैं तथा जिनके पास जमीन की रजिस्ट्री, पट्टा, नोटरी आदि हैं, उन्हें सरकार योजना अन्तर्गत सहायता उपलब्ध कराती है।
ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने उक्त जानकारी देते हुए जिले की जनता से कहा है कि पात्र हितग्राही इस योजना का पूरा-पूरा लाभ लें। मंत्री श्री जैन ने कहा है कि कई बिचौलिये जनता को गुमराह कर रहे हैं तथा योजना का लाभ दिलाने के लिये राशि की मांग कर रहे हैं, ऐसी भी शिकायतें उनके समक्ष आईं हैं। उन्होंने सलाह दी है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति की बातों में न आएं तथा किसी भी व्यक्ति को राशि न दें। मंत्री श्री जैन ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए उनसे राशि की मांग करता है तो वे सीधे उनसे (मंत्रीजी से) उनके मोबाइल नम्बर 9131685211 पर शिकायत कर सकते हैं। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
