Thursday, April 19, 2018

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु बहपुर में विशेष शिविर आज

ग्राम स्वराज के अभियान के तहत ग्रामों के शत-प्रतिशत विद्युतिकरण हेतु बहपुर में विशेष शिविर आज 

अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018
   
    कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेढ़म ने बताया है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पुष्पराजगढ़ जनपद के अंतर्गत करौंधी, जरही, उमनिहाँ, बहपुर और बेलगवाँ का शत-प्रतिशत विद्युतिकरण किया जाना है। इस हेतु ग्राम बहपुर में आज 20 अप्रैल को विशेष शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। इन शिविरों में विद्युत संबंधी समस्यों एवं शिकायतों का निराकरण भी किया जावेगा।

12वें सिविल सर्विस दिवस 2018 की कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ माननीय उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू करेंगे आज सुबह 10 बजे

12वें सिविल सर्विस दिवस 2018 की कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ माननीय उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू करेंगे आज सुबह 10 बजे 
 
अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018
   
    भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी लोकसेवकों द्वारा स्वयं को लोकसेवा में उत्कृष्टता एवं नागरिकों उत्थान के लिए स्वयं के पुनः समर्पण के लिए वर्ष 2006 सें प्रति वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे मनाया जाता है। 12वें सिविल सर्विस दिवस 2018 की कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ माननीय उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू आज 20 अप्रैल सुबह 10 बजे करेगे। इस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी श्री जांगले और श्री मिश्र को बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी श्री जांगले और श्री मिश्र को बधाई 
 
अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018
 
   
   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017 के लिये बेस्ट प्रोमोशनल फिल्म कैटेगिरी में पुरस्कार विजेता फिल्म चंदेरीनामा के निर्देशक श्री राजेन्द्र जांगले को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। श्री चौहान ने फिल्म की समीक्षा एवं लेखन में उत्कृष्टता केलिये श्री सुनील मिश्र को मिले विशिष्ट पुरस्कार के लिये भी बधाई दी है।
   मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं निर्देशन से जुड़ी प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना हर्ष का विषय है। श्री जांगले द्वारा निर्देशित फिल्म चंदेरीनामा चंदेरी साड़ी की बुनाई कला की विरासत का खुबसूरती से बखान करती है। श्री सुनील मिश्र विगत दो दशकों से फिल्म समीक्षा एवं लेखन से जुड़े हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें