| अब प्रजनन योग्य गाय एवं भैंसो का भी होगा आधार नंबर |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
उप संचालक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा श्री चौहान ने बताया कि दुधारू पशुओं की बेहतर देख रेख एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डेएरी डेव्लपमेंट बोर्ड द्वारा प्रजनन योग्य गाय एवं भैंसो को 12 अंक का विशिष्ट पहचान नंबर (यूआईडी) प्रदान किया जाएगा। इस नंबर का उद्देश्य पशुओं की समय समय पर मॉनिटरिंग, दुग्ध उत्पादन की बेहतर जानकारी, प्रजनन योग्य दुधारू पशुओ (गाय एवं भैंस) के स्वास्थ्य की देखभाल एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करना है। यह सारा डाटा आइएनएपीएच (इन्फॉर्मेशन नेटवर्क फॉर एनिमल प्रोडक्टिविटी एंड हैल्थ) पर उपलब्ध होगा। श्री चौहान ने बताया कि अनुपपुर जिले मे अब तक 935 पशुओ को यूआईडी प्रदान किया जा चुका है एवं 280 की ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है।
|
Sunday, March 25, 2018
अब प्रजनन योग्य गाय एवं भैंसो का भी होगा आधार नंबर
कोतमा मे आज होगा खंडस्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन
| कोतमा मे आज होगा खंडस्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
आम जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं का एक ही स्थान पर लाभ देने तथा आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए खण्डस्तरीय मेले आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम मे कोतमा मे आज 26 मार्च को खंडस्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में शासन की सभी प्रमुख योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को खण्डस्तरीय मेले के लिए आवश्यक प्रबंध करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने आम जनता से मेले से लाभ उठाने की अपील की है।
|
पशुओं के इलाज के लिए जिले मे जल्द चालू होगी संजीवनी 162
| पशुओं के इलाज के लिए जिले मे जल्द चालू होगी संजीवनी 162 |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
पशुपालको को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को संशयमुक्त बनाने के लिए शासन सदैव कार्यरत है। इसी क्रम मे पशुओ के स्वास्थ्य सुविधाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले मे जल्द ही संजीवनी हेल्पलाइन 162 प्रारम्भ की जाएगी। उप संचालक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा श्री चौहान ने बताया संजीवनी 162 हेल्पलाइन के अंतर्गत डोर टु डोर अर्थात घर पर ही पशु चिकित्सको की टीम जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रदान करेगी।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
