| 31 मार्च के पूर्व वृत्तिकर जमा कराना अनिवार्य - जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी श्री टेकाम |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी अनूपपुर श्री देवेन्द्र सिंह टेकाम ने बताया है कि म.प्र.शासन द्वारा वृत्तिकर अधिनियम में किये गये संशोधन अनुसार वर्ष 2017-18 एवं इसके पूर्व के वर्षो का वृत्तिकर 31 मार्च 2018 के पूर्व जमा करना अनिवार्य है। आपने बताया कि म.प्र.वेट अधिनियम में पंजीयत एवं नवीन जी.एस.टी अधिनियम में पंजीयत करदाता व्यवसायी को 2500 रु.वार्षिक वृत्तिकर जमा करना अनिवार्य है। चाहे उसका टर्न ओव्हर कितना ही कम क्यों न हो। नियत समयावधि में कर जमा नही होने पर व्याज एवं शस्ति अधिरोपित की जा सकेगी।
|
Saturday, March 24, 2018
31 मार्च के पूर्व वृत्तिकर जमा कराना अनिवार्य - जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी श्री टेकाम
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना हेतु साफ्टवेयर का क्रियान्वयन- कलेक्टर श्री शर्मा
| मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना हेतु साफ्टवेयर का क्रियान्वयन- कलेक्टर श्री शर्मा |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के निवासियो (60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्तियो) जो आयकर दाता नही हैं, को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा सुलभ कराने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिकल्पित की गयी है।
कलेक्टर ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना-यात्रा 05 अप्रैल 2018 से 02. जून 2018 की यात्रा तथा भविष्य में होने वाली यात्रा हेतु आवेदकों के आवेदन-पत्र साफ्टवेयर यू.आर.एल. http;//sssm.nic.in के माध्यम से प्रविष्टि करने हेतु NIC भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के लिये साफ्टवेयर तैयार किया गया है जिसका यू.आर.एल. http;//sssm.nic.in है एवं जिसका वर्तमान में प्रदेश के 07 जिलों में क्रियान्वयन किया जा रहा हे शासन द्वारा इस साफ्टवेयर को शेष समस्त जिलों में तीर्थदर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिये 01 अप्रैल 2018 से उपयोग में लिये जाने के निर्देश है। तीर्थ दर्शन योजना के क्रियान्वयन हेतु तत््समय जिले में प्रचलित प्रणाली को क्पेबवदजपदनम कर तीर्थदर्शन योजना का क्रियान्वयन NIC द्वारा बनाये गये उक्त साफ्टवेयर द्वारा ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश है साफ्टवेयर यू.आर.एल. http;//sssm.nic.in पर उपलब्ध है जिसका यूजर आई.डी. एवं पासवर्ड जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका/नगर परिषद के पास पूर्व से उपलब्ध है। आवेदन पत्रों के प्रविष्टि के संबंध में यदि किसी प्रकार की कठिनाई हो तो जिले के जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (DIO) श्री सुभाष चंन्द्र ठाकरे, मो.नं.09424996788 से संपर्क कर आगामी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा हेतु आवेदको से प्राप्त आवेदन पत्रों को निश्चित तिथि तक प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

