| स्व.श्री अनिल माधव दवे के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई |
| अनुपपुर | 18-मार्च-2018 |
बान्द्राभान में नर्मदा एवं तवा नदी के संगम पर आयोजित किए जा रहे पंचम नदी महोत्सव में स्व. श्री अनिल माधव दवे के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से श्री दवे के बचपन से लेकर राजनैतिक जीवन तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य को दर्शाया गया था।
|
Monday, March 19, 2018
स्व.श्री अनिल माधव दवे के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिला पंचायत में कार्यशाला संपन्न
| प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिला पंचायत में कार्यशाला संपन्न |
| अनुपपुर | 18-मार्च-2018 |
जिला पंचायत के सभाकक्ष में 15 मार्च को जिला महिला बाल विकास द्वारा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पंचायती राज सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजूलता सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्य एवं योजना से लाभार्थी को होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूशा शर्मा, सहायक संचालक श्रीमती स्वाती अमोली, परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी जैतहरी श्री सतीष जैन द्वारा योजना के उद्देश्य, शर्तें एवं दिशा निर्देश पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया गया। योजना अंतर्गत जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य संबंधी विशिष्ट शर्तों की पूर्ति पर गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के खाते में सीधे 5 हजार रु. की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में एक हजार रु., 2 हजार रु., 2 हजार रु. प्रदान की जाएगी। पात्र लाभार्थी संस्था में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि प्राप्त करेंगे, ताकि औसतन हर महिला को 6 हजार रु. प्राप्त हो। |
खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला का आयोजन कोतमा में 21 मार्च को एवं पुष्पराजगढ़ में 22 मार्च को
| खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला का आयोजन कोतमा में 21 मार्च को एवं पुष्पराजगढ़ में 22 मार्च को |
| अनुपपुर | 18-मार्च-2018 |
आम जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं का एक ही स्थान पर लाभ देने तथा आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए खण्डस्तरीय मेले आयोजित किये जा रहे हैं। खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेला कोतमा में 21 मार्च को एवं पुष्पराजगढ़ में 22 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि मेले में शासन की सभी प्रमुख योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को खण्डस्तरीय मेले के लिए आवश्यक प्रबंध करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने आम जनता से मेले से लाभ उठाने की अपील की है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

