Friday, October 5, 2018

ग़ुलीडाड़ के निवासियों ने जाना वीवीपैट का महत्व

ग़ुलीडाड़ के निवासियों ने जाना वीवीपैट का महत्व


अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग किया जाना है। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट डाला है उसका दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। अनूपपुर के समस्त मतदाताओं को इस सुविधा से अवगत कराने हेतु सेक्टर अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी क्रम में जनपद कोतमा स्थित ग्राम पंचायत ग़ुलीडाड़ के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत कराया गया। ग्रामवासियों ने स्वयं छद्म मतदान के माध्यम से पूरी प्रक्रिया एवं सुविधा को समझा। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह को देख सकेंगे। यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए उपलब्ध रहेगी फिर यह बंद बॉक्स में चली जाएगी।

घर घर जाकर बता रहे हैं मतदान का महत्व

घर घर जाकर बता रहे हैं मतदान का महत्व

अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में मतदान के महत्व को बताकर उसके अनिवार्य रूप से प्रयोग हेतु जागरूकता लाने हेतु विविध प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रैली निकालकर मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। मतदाताओं को रैली के माध्यम से संदेश दिया गया आपका वोट अमूल्य है और इसका प्रयोग करना हर एक नागरिक कि कर्तव्य है।

रिश्वत, प्रलोभन से मुक्त होकर स्वविवेक से करें मतदान - ज़िला निर्वाचन अधिकारी

रिश्वत, प्रलोभन से मुक्त होकर स्वविवेक से करें मतदान - ज़िला निर्वाचन अधिकारी

अनूपपुर 5 अक्टूबर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अनूपपुर ज़िले के समस्त मतदाताओं से अपील की है मताधिकार का प्रयोग स्वविवेक से करें। रिश्वत प्रलोभन आदि के बहकावे में न आए। आपका मत अमूल्य है इसका अनिवार्य एवं सूझबूझ के साथ प्रयोग करें।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें