Thursday, September 27, 2018

उन्नत बीजों के प्रयोग से विपुल उत्पादन प्राप्त करने की दी जानकारी

उन्नत बीजों के प्रयोग से विपुल उत्पादन प्राप्त करने की दी जानकारी


अनूपपुर 27 सितम्बर 2018/ कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित राजस्व एवं कृषि अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में उपसंचालक कृषि श्री एन डी गुप्ता ने उन्नत क़िस्म के बीजों से विपुल उत्पादन प्राप्त करने के तरीक़ों के बारे में बताया। आपने बताया कि उन्नत क़िस्म के बीजों एवं अत्याधुनिक तकनीकि के उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सकता है।कार्यशाला में सहायक संचालक कृषि श्रीमती वर्षा, अधीक्षक  भू अभिलेख श्री शिवशंकर मिश्रा समेत ज़िले के राजस्व भू अभिलेख सांख्यिकी अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक मंडल के मुख्यालयीन पटवारी, ज़िला मुख्यालय तहसील के पटवारी, तहसील कानूनगो, कृषि मज़दूरी भाव के प्रतिवेदक पटवारियों समेत कृषि विभाग के एसडीओ कृषि, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारीएवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना

मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना

अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 कृषकों के प्रथम समूह को कृषि विज्ञान केंद्रो का भ्रमण एवं कृषि वैज्ञानिकों से परिचर्चा कर आधुनिक एवं उन्नत तकनीकि सीखने हेतु रवाना किया। यह समूह 5 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र लालपुर, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कोदो क़ुटकी अनुसंधान केंद्र डिंडोरी, कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर, जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल में भ्रमण कर वहाँ कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा कर आधुनिक तकनीकि के प्रयोग एवं काम लागत में अधिक उत्पादन, कीट व्याधि से नियंत्रण, जल प्रबंधन आदि विषयों में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्रीमती वर्षा समेत कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

फ़सल कटाई प्रयोगों एवं अन्य सांख्यकीय योजनाओं से राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

फ़सल कटाई प्रयोगों एवं अन्य सांख्यकीय योजनाओं से राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित


अनूपपुर 27 सितम्बर 2018/ राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को सम्भावित न्यायादर्श पद्धति द्वारा फ़सल कटाई प्रयोगों तथा अन्य सांख्यकीय योजनाओं के सम्बंध में राजस्व एवं कृषि अधिकारियों कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजनांतर्गत तहसील इकाई एवं पटवारी हल्का इकाई के सम्बंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि सिंघई एवं श्री अमन मिश्रा, अधीक्षक भू अभिलेख श्री शिवशंकर मिश्रा समेत ज़िले के राजस्व भू अभिलेख सांख्यिकी अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक मंडल के मुख्यालयीन पटवारी, ज़िला मुख्यालय तहसील के पटवारी, तहसील कानूनगो, कृषि मज़दूरी भाव के प्रतिवेदक पटवारियों समेत कृषि विभाग के एसडीओ कृषि, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारीएवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें