Monday, September 24, 2018

निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग जनो की परिभाषा विस्तृत - कलेक्टर

निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग जनो की परिभाषा विस्तृत - कलेक्टर

अनूपपुर 24 सितम्बर 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग जनो की परिभाषा विस्तृत है। आपने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति जैसे वृद्ध नागरिक (70 वर्ष की उम्र से अधिक), गर्भवती महिलाएँ (7 महीने से ऊपर), लैक्टेटिंग माताएँ (42 दिन) आदि जिन्हें आवागमन में परेशानी है को भी निर्वाचन हेतु दिव्यांग जन की विस्तृत परिभाषा अंतर्गत चिन्हांकन हेतु कहा है। ताकि निर्वाचन के समय वोलंटियर्स की मैपिंग एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा सकें।

निर्वाचन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा सभी दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

निर्वाचन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
सभी दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

अनूपपुर 24 सितम्बर 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िले में निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में हो रही गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने शराब ज़ब्ती, मोटर यान अधिनियम, सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के अंतर्गत एवं पोलिंग बूथ में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बंध में गयी कार्यवाहियों की जानकारी ली। श्रीमती अनुग्रह पी ने उक्त सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों को दैनिक रूप से प्रदान करने के लिए कहा है। आपने यह स्पष्ट किया कि उक्त गतिविधियों के सम्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नही होनी चाहिए। कलेक्टर ने  वल्नरबिलिटी मैपिंग, स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्थाओं, निर्वाचन हेतु आवश्यक सामग्रियों, वाहनों एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के सम्बंध में अब तक की गयी गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु गठित दलों को उनकी ज़िम्मेदारियों, प्रक्रियाओं, प्रतिवेदन के तरीक़ों एवं प्रारूपों से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। आपने कहा प्रशिक्षण कार्यक्रम में दलों के सदस्यों को  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाय, साथ ही प्रशिक्षण सामग्री के साथ चेक लिस्ट का भी प्रदाय किया जाय। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी, डिप्टी कलेक्टर श्री अमन मिश्रा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

स्वच्छता पखवाड़े में हो रही हैं विविध गतिविधियाँ स्वच्छता ही सेवा का दिया जा रहा है संदेश

स्वच्छता पखवाड़े में हो रही हैं विविध गतिविधियाँ
स्वच्छता ही सेवा का दिया जा रहा है संदेश

अनूपपुर 24 सितंबर 2018/ सम्पूर्ण ज़िले को स्वच्छ सुंदर एवं सुगढ बनाने का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान को स्वच्छता पखवाड़े में और भी बल मिल गया है। बच्चे बड़े सभी ने स्वच्छता को आचरण में लाने का प्रण ले अन्यो को भी इस हेतु प्रेरित करने की ठान ली है। बच्चे अच्छी स्वच्छ आदतें सीखकर स्वयं एवं घर वालों को सिखा रहे हैं वहीं जागरूक नागरिक सम्पूर्ण समाज में स्वच्छता संदेश के वाहक बने हैं। सभी के सहयोग से ही अनूपपुर सुगढ बनेगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता संदेश का अधिक से अधिक प्रसार करने के लिए कहा है। आपने स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की है एवं अनूपपुर के सभी निवासियों से स्वच्छ आचरण अपनाने और परिवेश को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें