| आपदा प्रबंधन संबंधी आधुनिक उपकरणों एवं तरीकों की दी गई जानकारी |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
Thursday, September 20, 2018
आपदा प्रबंधन संबंधी आधुनिक उपकरणों एवं तरीकों की दी गई जानकारी
हम मतदान करेंगे शपथ ले मतदाताओं ने किए हस्ताक्षर
हम मतदान करेंगे शपथ ले मतदाताओं ने किए हस्ताक्षर
अनूपपुर 20 सितंबर 2018/ मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने के संकल्प को दृढ़ करने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी नागरिक हम मतदान करेंगे आशय की शपथ लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत खाटी में मतदाता जागरूकता रैली पश्चात हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मतदान करने का संकल्प ले हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मतदाता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, बीएलओ शिक्षक एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
रंगोली बनाकर दिया मतदान के प्रयोग का संदेश
रंगोली बनाकर दिया मतदान के प्रयोग का संदेश
अनूपपुर 20 सितम्बर 2018/ बच्चे बड़े होकर इस देश के नागरिक बनते हैं। वही नई सोच एवं ज़िम्मेदारी की भावना के वाहक हैं। मतदान हर एक नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है देश के विकास की दिशा को निर्धारित करने हेतु इसका प्रयोग आवश्यक है। इसी संदेश को जन जन तक पहुँचाने का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कोतमा के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनाकर किया। विद्यार्थियों ने बेहतर देश के निर्माण हेतु वोट देने की बात रंगबिरंगी रंगोली के माध्यम से दी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने विद्यार्थियों की सोच की सराहना करते हुए अनूपपुर के नागरिकों से अपने मतदान के महत्व को समझकर आवश्यक रूप से मतदान करने का आह्वान किया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
