Tuesday, September 18, 2018

बच्चों को सिखाए सफ़ाई के तरीक़े एवं साफ़ रहने का महत्व

बच्चों को सिखाए सफ़ाई के तरीक़े एवं साफ़ रहने का महत्व



अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ बचपन में ही अगर अच्छी आदतो से नौनिहालों को अवगत कराकर ढाला जाए तो वह आगे चलकर एक ज़िम्मेदार नागरिक बनेंगे। इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत समाज कार्य में स्नातक जैतहरी की छात्रा खुशबू राठौर एवं सविता राठौर ने अनूपपुर के  वार्ड नंबर 11 की आंगनवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ, बच्चों  को साफ़ रहने का महत्व एवं स्वच्छ आदतों के बारे में विस्तार से बताया। सभी बच्चों के अच्छे से हाथ धुलाकर शपथ दिलाई कि भोजन के पहले एवं शौच के बाद सभी बच्चे प्रतिदिन साबुन से हाथ धोएंगे। सभी बच्चों ने दीदियों का कहना मानने की बात कही। 

ईवीएम एवं वीवीपैट से अनूपपुर के नागरिकों को कराया जा रहा है अवगत

ईवीएम एवं वीवीपैट से अनूपपुर के नागरिकों को कराया जा रहा है अवगत

अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में अनूपपुर ज़िले में नागरिकों को ईवीएम एवं मतदाताओं के दोहरे सत्यापन हेतु प्रयोग होने वाली वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। स्वीप प्लान के अनुसार समस्त विकासखंडो में हाट बाज़ारों में शासकीय कार्यालयों में ऐसे स्थानो में जहाँ आम तौर पर नागरिक एकत्रित होते हैं। मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा नागरिकों से दिखावटी मतदान कराकर प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। वीवीपैट में 7 सेकंड तक प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस अभ्यर्थी को वोट दिया है उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह  देखकर दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। वीवीपैट के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और भी बढ़ेगी।

सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत पुष्पराजगढ़ में की गयी कार्यवाही

सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत पुष्पराजगढ़ में की गयी कार्यवाही


अनूपपुर 18 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत व्यापक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री पंकज नयन तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही कर सार्वजनिक स्थानो में लगे हुए पोस्टर, बैनर आदि को हटाने की कार्यवाही की गयी।उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक सम्पत्ति के विरूपण के सम्बंध में सख़्त रूख अपनाया हुआ है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें