Tuesday, September 4, 2018

उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने किया आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान

उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने किया आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान 
 
अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018
 
 

  आवेदकों की समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनने मात्र से ही आवेदकों का दर्द आधा हो जाता है। जनसुनवाई लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निदान का माध्यम है। अनूपपुर मुख्यालय में प्रति सप्ताह की भाँति ही इस बार भी साप्ताहिक जनसुनवाई हुई। उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका त्वरित निदान किया। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत ठोडीपानी तहसील जैतहरी निवासी लल्ला सिंह गोड़ पिता फगनू सिंह गोड़ नें शासकीय भूमि पर बनी प्रार्थी की रहायसी मकान बाडी की मौके स्थल से आवश्यक जॉच करायी जाकर प्रार्थी के नाम पट्टा दिलाये जाने के संबंध में, ग्राम देवरी ग्राम पंचायत कंचनपुर तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी रामप्रसाद सिंह पिता दुवारी सिंह, बनमाली सिंह पिता श्री हेमलाल सिंह ने ग्राम पंचायत कंचनपुर अन्तर्गत ग्राम देवरी में शासकीय पौधा रोपड़ कार्य विकास में बांधा डालनें के संबंध में, वार्ड 07 चर्च रोड अनूपपुर निवासी जानकी वर्मा ने राजस्व प्रकरण में समय सीमा में व समय सीमा व्यतित होने के बाद भी तहसीलदार अनूपपुर द्वारा आदेश पारित न करने के कारण परेशानी उठानी पड रही है जिसपर कार्यवाही किये जाने के संबंध में, ग्राम कोदैली पटवारी हल्का बकेली निवासी रामकृपाल पिता स्व. रामकुमार ने सीमांकन नक्सा कम्प्यूटर में दर्ज कराये जाने के संबंध में, ग्राम छिल्पा तहसील अनूपपुर निवासी केदार प्रसाद पिता लच्छू साहू ने ई-उपार्जन हेतु पंजीयन कराने के संबंध में आदि सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बकरी क्रय हेतु पशु मेले का आयोजन 26 सितम्बर को

बकरी क्रय हेतु पशु मेले का आयोजन 26 सितम्बर को 
 
अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018
 
   सहायक परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ बकरी यूनिट क्रय किये जाने हेतु विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के ग्राम फर्रीसेमर के स्कूल मैदान में 26 सितम्बर को हितग्राही द्वारा अपनी पसंद के अनुसार उन्नत देशी व्यस्क तीन नग बकरी एक नग बकरा उच्च नश्ल (सिरोही/जमुनापारी) का क्रय किये जाने हेतु पशु मेले का आयोजन किया जाएगा। पशु प्रदायकर्ता निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बकरी यूनिट हेतु आयोजित पशु मेले में सम्मिलित होकर हितग्रहियों को बकरी यूनिट उपलब्ध करा सकतें है। प्रत्येक बकरी यूनिट का पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण किया जावेगा, बीमा एवं टेगिंग के उपरांत क्रय किये गये पशु का संतुष्टि प्रमाण पत्र एवं पशु चिकित्सा द्वारा स्वास्थ परीक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर क्रयकर्ता हितग्राही द्वारा स्वयं के हस्ताक्षर से इलेक्ट्रानिक ट्राजेक्शन के द्वारा बकरी यूनिट मूल्य एवं बीमा राशि प्रीमियम का भुगतान किया जायेगा।

ई-दक्ष केंद्र में कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा सीपीसीटी हेतु प्रशिक्षण शीघ्र होगा प्रारम्भ

ई-दक्ष केंद्र में कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा सीपीसीटी हेतु प्रशिक्षण शीघ्र होगा प्रारम्भ 
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा पंजीयन 
अनुपपुर | 04-सितम्बर-2018

 
   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सलोनी सिडाना ने बताया की राज्य शासन में नये पदों पर भर्ती के लिये नई तकनीक सीपीसीटी  प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है व्यापम के नवीन विज्ञापनों में सहायक ग्रेड 3 डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य तरह की नौकरियों में सीपीसीटी  को अनिवार्य कर दिया गया है। सीपीसीटी की परीक्षा के लिये न्यूनतम 18 वर्ष एवं 12वी पास होना चाहिए।सीपीसीटी की परीक्षा हर दो माह में आयोजित की जाती है एवं परीक्षार्थी इस परीक्षा को कई बार दे सकता है। परीक्षा पास करने के उपरांत सीपीसीटी का स्कोर कार्ड प्राप्त होता है जो दो वर्ष के लिये वैध होगा। सीपीसीटी संबंधित जानकारी के लिये  https://www.cpct.mp.gov.in पर भी देख सकते हैं। शासन द्वारा कराये जा रहे इस कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र, कक्ष क्र. 94 में केवल 30 सीट होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आगामी दो दिवस में पंजीयन करवा सकते हैं, जिसकी पावती उन्हें केंद्र में ही प्रदान कर दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 45 घंटे तथा प्रशिक्षण शुल्क 1000 रूपये होगी जिसमे आधुनिक कंप्यूटर से सुसज्जित लैब में कंप्यूटर और टाइपिंग के अलावा आईटी संबंधी परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण जानकारियां सैन्धान्तिक और प्रायोगिक तौर पर प्रशिक्षकों द्वारा बताई जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 07659-222408 या 8463846266 पर संपर्क कर सकते हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें