Friday, August 24, 2018

मतदाताओं का विश्वास केवल ऐसे वायदो पर मांगे जिन्हे पूरा करना संभव हो निर्वाचन घोषणा पत्र आदर्श आचरण संहिता के अनुरूप होना चाहिए



मतदाताओं का विश्वास केवल ऐसे वायदो पर मांगे जिन्हे पूरा करना संभव हो
निर्वाचन घोषणा पत्र आदर्श आचरण संहिता के अनुरूप होना चाहिए


अनूपपुर 24 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए समझाइश दी है कि अभ्यर्थी अथवा राजनैतिक दल निर्वाचन घोषणा पत्र मे ऐसी कोई भी बात न डालें जो आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों मे निहित भावना के अनुरूप न हो एवं जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता एवं निष्पक्षता किसी भी प्रकार से प्रभावित हो। राजनैतिक दल अथवा अभ्यर्थी ऐसे किसी भी वायदे से बचें जो निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को दूषित करे अथवा मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रयोग मे किसी भी प्रकार का अनुचित प्रभाव डाले। पारदर्शिता एवं सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दृष्टि से यह अपेक्षित है कि घोषणा पत्रो मे प्रस्तावित वायदो का औचित्य एवं उनकी पूर्ति हेतु वित्तीय साधन किस प्रकार जुटाये जाएंगे इसका स्पष्ट उल्लेख हो। मतदाताओं का विश्वास ऐसे वायदो पर मांगे जिन्हे पूरा करना संभव हो।

समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को

समस्त नगरीय निकायों में  असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को

अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आयोजित होंगे। कार्यक्रम में जनकल्याण योजना (सम्बल) अंतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को पात्रतानुसार  लाभान्वित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थलों में नवीन  पंजीयन की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम में सम्बल योजना अंतर्गत प्रदाय किए जा रहे हितलाभों के बारे में विस्तार से उपस्थितों को अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे सम्बोधित
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से समस्त जनो को सम्बोधित करेंगे। समस्त 378 नगरीय निकायों में से 6 नगरीय निकायों में हितग्राहियों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश समेत समस्त प्रादेशिक टीवी चैनल सहित सोशल मीडिया पर होगा।समस्त कार्यक्रम स्थलों में मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन के सीधे प्रसारण के दर्शन एवं अनुश्रवण की व्यवस्था रहेगी।
 कार्यक्रम स्थल
समस्त नगरीय निकायों में प्रातः 10:30 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएँगे। नगरीय निकाय अनूपपुर में सामुदायिक  भवन अनूपपुर के मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल, नगरीय निकाय पसान में कार्यालय परिसर पसान की  मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन गुप्ता नपाध्यक्ष पसान, नगरीय निकाय कोतमा में सामुदायिक  भवन बस स्टैंड कोतमा में मुख्य अतिथि श्रीमती मोहिनी वर्मा नपाध्यक्ष कोतमा, नगरीय निकाय जैतहरी में कार्यालय परिसर जैतहरी में मुख्य अतिथि श्रीमती नवरत्नी शुक्ला, नगरीय निकाय अमरकंटक में सामुदायिक भवन बस स्टैंड अमरकंटक में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा पनारिया नपाध्यक्ष अमरकंटक तथा  नगरीय निकाय बिजुरी में  कार्यालय परिसर बिजुरी में कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरूषोत्तम सिंह नपाध्यक्ष बिजुरी होंगे। 

जिला प्रशासन एवं नगरीय निकाय प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, आमजनो, पंजीकृत असंगठित श्रमिकों एवं अनूपपुर जिले के समस्त मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक) साथियों को अपने क्षेत्रानुसार कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है समाधान एक दिन सेवा जुलाई माह में 20166 नागरिकों को त्वरित प्रदाय की गयी सेवाएँ

सफलता की कहानी
सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है समाधान एक दिन सेवा
जुलाई माह में 20166 नागरिकों को त्वरित प्रदाय की गयी सेवाएँ

अनूपपुर 24 अगस्त 2018/ सेवा प्रदाता की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है सेवा प्राप्तकर्ता के चेहरे में संतुष्टि की मुस्कुराहट का आना। सही समय में एवं सहजतापूर्वक सेवाओं के प्रदाय हेतु शासन सदैव प्रयासरत रहा है।समाधान एक दिन सहजतापूर्वक एवं शीघ्रता से नागरिकों को सेवाओं के प्रदाय का माध्यम है। यह व्यवस्था नागरिकों के सेवा प्राप्त करने के अधिकार की अवधारणा को मूर्तरूप देने एवं शासन को आदर्श सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रही है।ज़िला लोक सेवा प्रबंधक अनूपपुर श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने  बताया कि जुलाई माह में अनूपपुर ज़िले के 20166 नागरिकों को समाधान एक दिन सेवा अंतर्गत सेवाओ का त्वरित प्रदाय किया गया है। लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में 5155, जैतहरी से 2577, पुष्पराजगढ़ से 8094 एवं लोक सेवा केंद्र कोतमा से 4340 नागरिकों को सेवा का प्रदाय किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि समाधान एक दिन सेवा अंतर्गत निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मतदाता सूची की प्रतिलिपि का प्रदाय, एफ़आईआर की प्रति, मर्ग इंटिमेशन की छायाप्रति, खसरा बी-१ खतोनी की छायाप्रति, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेन्स एवं वाहन फ़िट्नेस प्रमाण पत्र की छायाप्रति, डूप्लिकेट पंजीयन कार्ड, पेंशन योजनाओं की प्रथम स्वीकृति एवं प्रदाय, रोज़गार कार्यालय में पंजीयन आदि कुल मिलाकर 35 सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें