| हैप्पीनेस कार्यशाला 17 अगस्त को |
| अनुपपुर | 14-अगस्त-2018 |
राज्य आनंद संस्थान द्वारा 17 अगस्त को हैप्पीनेस कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला भोपाल के माध्यमिक शिक्षा मंडल परिसर स्थित राज्य आनंद संस्थान में होगी।
कार्यशाला के लिये शासकीय और अशासकीय व्यक्ति 17 अगस्त तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। कुल 30 सीट में से अभी 14 सीट उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिये संस्थान की वेबसाइट <www.anandsansthanmp.in> पर संपर्क किया जा सकता है। |
Tuesday, August 14, 2018
हैप्पीनेस कार्यशाला 17 अगस्त को
शहीदों के सम्मान में मनाया गया शौर्य दिवस
| शहीदों के सम्मान में मनाया गया शौर्य दिवस |
| गृह ग्राम में आयोजित हुए कार्यक्रम परिजनों को किया गया सम्मानित |
| अनुपपुर | 14-अगस्त-2018 |
यहाँ हुए कार्यक्रम
शहीदों की शौर्य गाथाऐं
श्रीलंका शंति सेना में वर्ष 1988 में अमर शहीद स्व. बसंत सिंह बघेल वीरगति प्राप्त की थी, स्व. शहीद विनोद सिंह, सियाचीन युद्ध में आपरेशन मेघदूत सियाचीन ग्लेसियर (जम्मू-कश्मीर) में 28 फरवरी 2006 को देश की सेवा करते हुये वीर गति को प्राप्त हुये, स्व.श्री राहुल सिंह (आरक्षक छ.ग.पुलिस) दरभा घाटी (छ.ग.) में 25 मई 2013 को नक्सली हमले वीरगति प्राप्त हुये। स्व. श्री शोभनाथ राठौरा (आरक्षक जी.डी. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) घटना तोगपाल, थाना सुकमा में 11 मार्च 2014 को नक्सली हमलें में वीरगति को प्राप्त हुये। |
बारिश के मौसम में बरतें सावधानियाँ दूषित पानी एवं भोजन से होने वाली बीमारियों से बचें
बारिश के मौसम में बरतें सावधानियाँ
दूषित पानी एवं भोजन से होने वाली बीमारियों से बचें
अनूपपुर 14 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बारिश के मौसम में समस्त नागरिकों को पेय जल एवं खाद्य पदार्थ के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। आपने कहा जल प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक है कि जल उबालकर एवं छानकर रख लें। कलोरीन की दवा डालकर जल का उपयोग करें। बाँसी खाना न खाएँ। ताज़ा खाना खाएँ, खाना बनाने में स्वच्छ जल का उपयोग करें। खाना खाने अथवा बनाने से पहले अनिवार्य रूप से साबुन से हाथ धोएँ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने उल्टी दस्त की शिकायत होने पर आशा, एएनएम तथा नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत सम्पर्क करें। आपने खाद्य एवं पेय जल के उपयोग में सावधानियाँ बरतने के साथ- साथ सलाह दी है कि मच्छरों से बचने के लिए फ़ुल आस्तीन के कपड़े पहने, पानी इकट्ठा न होने दें सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...

