Thursday, August 9, 2018

महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ

महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ

अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नवीन युवा महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को विशेष दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर के आदेशानुसार सम्बंधित अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता/ पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा/उषा कार्यकर्ता एवं महिला सुपर वाइज़र के सहयोग से ज़िला अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनवाड़ी केंद्रो में प्रति सप्ताह आयोजित कैम्पो में ऐसे पात्र मतदाता महिला/पुरुष जिनकी उम्र 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण हुई है को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करें।उपरोक्त कार्य में क्षेत्रीय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह अभियान चलाकर मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज कराएँ ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

कैंपस ऐम्बैसडर की ट्रेनिंग आज 10 अगस्त को ई दक्ष केंद्र में

कैंपस ऐम्बैसडर की ट्रेनिंग  आज 10 अगस्त को ई दक्ष केंद्र में



अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी ने  बताया कि कैम्पस ऐम्बैसडर की ट्रेनिंग आज 10 अगस्त को ई दक्ष केंद्र में होगी। आपने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कोतमा, अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़  में से  क्रमशः 2, 9 एवं 2 कुल 13 कैम्पस ऐम्बैसडर को प्रशिक्षित किया जाएगा। आपने  संबंधित तहसीलदार  एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को कैम्पस ऐम्बैसडर की उपस्थिति  प्रशिक्षण हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा क्षेत्र कोतमा से श्री शिवा सेन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोतमा, श्री सागर उर्मलिया शासकीय उमा विद्यालय कोतमा, इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर से श्रीमती आरती राठोर , विनोद राठोर शासकीय महाविद्यालय जैतहरी,  श्री सत्यत श्रीवास औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैतहरी, श्री रामलखन सिंह  शासकीय महाविद्यालय जैतहरी,सावित्री राठोर शासकीय महाविद्यालय जैतहरी, श्री अरुण सोनी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर, श्री आशुतोष तिवारी शा तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, श्री उत्सव पासी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर, श्री दीपेश कुमार मिश्रा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर एवं विधानसभा क्षेत्र  पुष्पराजगढ़ से श्री पुष्कर वेदी आईजीएनटीयू अमरकंटक, श्री अशोक कुमार वर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेनीबारी  ई दक्ष केंद्र में कैम्पस ऐम्बैसडर का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

मतदाता जागरूकता के लिए प्राचार्यों को स्वीप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया

मतदाता जागरूकता के  लिए प्राचार्यों को स्वीप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया



अनूपपुर 9 अगस्त 2018/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह  पी ने संबंधित विद्यालय क्षेत्र  के  प्राचार्यों को स्वीप  नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्राचार्यों के द्वारा नेहरु युवा केंद्र,एन एस एस, एन सी सी एवं स्कूल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सहयोग से महीने में मतदाता जागरूकता हेतु 2 कैम्प आयोजित करने होंगे। सम्बंधित प्राचार्य क्षेत्र के  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ के  सहयोग से प्रत्येक माह युवा मतदाता उत्सव , साइकल रैली मानव श्रृंखला, लोक कला, वाद  विवाद, नुक्कड़ नाटक आदि के  माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार करेंगे ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें