Tuesday, August 7, 2018

नगरीय एवं पंचायत निर्वाचन के परिणाम घोषित

नगरीय एवं पंचायत निर्वाचन के परिणाम घोषित 
 
अनुपपुर | 07-अगस्त-2018
 
 
    उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर पी तिवारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बिजुरी के वार्ड क्र. 08 के पार्षद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्री संजय कुमार विजयी हुए है। इसी प्रकार जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायत डूमरकाछार के सरपंच के चुनाव में श्रीमती गीता विजयी हई है। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ की ग्राम पंचायत बिजौरीके सरपंच के चुनाव में श्री गोप सिंह विजयी हए एवं ग्राम पंचायत करनपठार के सरपंच के चुनाव में श्री राजेन्द्र सिंह विजयी हुए है। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत बम्हनी वार्ड क्रमांक 12 में पंच के चुनाव में श्रीमती कीर्ति विजयी हुई है,जनपदपंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत बरतराई के वार्ड क्र. 01 में पंच के चुनाव में श्रीमती अनीता विजयी हई है। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत करौंदी के वार्ड क्रमांक.8 में पंच के चुनाव में श्रीमती सियावती विजयी हए, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत हर्रई के वार्ड क्रमांक 13 में पंच के चुनाव में श्री दान सिंहविजयी हए, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत फरहदा के वार्ड क्रमांक 04 में पंच के चुनाव में कुंवर सिंह एवं वार्ड क्रमांक 09 में श्रीमती जुबैन निशाविजयी हुए, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत लीलाटोला के वार्ड क्रमांक 03 में पंच के चुनाव में श्री कमल सिंह विजयी हुए, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत बेंदी के वार्ड क्रमांक 18 में पंच के चुनाव में श्रीमती प्रेमवती विजयी हई, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत किरगी के वार्ड क्रमांक 19 में पंच के चुनाव में बसंत सिंह विजयी हुए हैं।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 10 अगस्त को

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 10 अगस्त को 

अनुपपुर | 07-अगस्त-2018
 
 
    आगामी त्यौहार ईदुज्जहा-22 अगस्त, गणेश चतुर्थी-13 सितम्बर एवं मोहर्रम-21 सितम्बर को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार 10 अगस्त को अपरान्हृ 4 बजे से कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शन्ति समिति की बैठक संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।

अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये अनूपपुर में कन्ट्रोल रूम स्थापित

अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये अनूपपुर में कन्ट्रोल रूम स्थापित 

अनुपपुर | 07-अगस्त-2018
 
 
    अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने बताया कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल कक्ष क्रं. 48 (भू-अभिलेख शाखा) में की गई है। उक्त कन्ट्रोल रूम में जिला आयूष विभाग श्री तेजभान सिंह, जल संसाधन विभाग के श्री बाबू लाल सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के श्री विरेंन्द्र सिंह उईके, लोक निर्माण विभाग के श्री तुलाराम सिंह, पशु चिकित्सा सेवाये के श्री सत्येन्द्र कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी, अजीविका परियोजना के श्री संतोष कुमार बैगा की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारियों का दायित्व होगा की बाढ़ संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाए तथा प्रत्येक ग्रुप में पदस्थ कर्मचारी अपने ड्यटी के कम से कम एक बार राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारियों को सूचना प्रेषित करेंगें। अतिवर्षा/बाढ़ से होने वाली जनहानि/पशुहानि की जानकारी निर्धारित प्रपत्र (संलग्न अवलोकनार्थ) पर प्रभारी अधिकारी राहत शाखा को दोपहर 11 बजे तक अनिवार्य रूप उपलब्ध करायेंगें एवं जिलें में अतिवर्षा/बाढ़ से होने वाली क्षति  की जानकारी से राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरषभाष 0755-2441419 पर सूचित करेंगें। यदि कोई उल्लेखनीय घटना नहीं भी घटी है तो भी यह प्रतिवेदन करना है कि कोई घटना नही घटी है व प्रतिदिन वर्षामापी केन्द्रों से प्रातः 8:00 बजे जानकारी संकलित कर बाढ़-आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख जिला अनूपपुर को सूचित करेंगें।
 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें