| अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये अनूपपुर में कन्ट्रोल रूम स्थापित |
| अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 |
अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने बताया कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल कक्ष क्रं. 48 (भू-अभिलेख शाखा) में की गई है। उक्त कन्ट्रोल रूम में जिला आयूष विभाग श्री तेजभान सिंह, जल संसाधन विभाग के श्री बाबू लाल सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के श्री विरेंन्द्र सिंह उईके, लोक निर्माण विभाग के श्री तुलाराम सिंह, पशु चिकित्सा सेवाये के श्री सत्येन्द्र कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी, अजीविका परियोजना के श्री संतोष कुमार बैगा की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारियों का दायित्व होगा की बाढ़ संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाए तथा प्रत्येक ग्रुप में पदस्थ कर्मचारी अपने ड्यटी के कम से कम एक बार राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारियों को सूचना प्रेषित करेंगें। अतिवर्षा/बाढ़ से होने वाली जनहानि/पशुहानि की जानकारी निर्धारित प्रपत्र (संलग्न अवलोकनार्थ) पर प्रभारी अधिकारी राहत शाखा को दोपहर 11 बजे तक अनिवार्य रूप उपलब्ध करायेंगें एवं जिलें में अतिवर्षा/बाढ़ से होने वाली क्षति की जानकारी से राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरषभाष 0755-2441419 पर सूचित करेंगें। यदि कोई उल्लेखनीय घटना नहीं भी घटी है तो भी यह प्रतिवेदन करना है कि कोई घटना नही घटी है व प्रतिदिन वर्षामापी केन्द्रों से प्रातः 8:00 बजे जानकारी संकलित कर बाढ़-आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख जिला अनूपपुर को सूचित करेंगें।
|
Tuesday, August 7, 2018
अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये अनूपपुर में कन्ट्रोल रूम स्थापित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment