Monday, July 30, 2018

निर्वाचक नामावली का सार्वजनिक प्रकाशन 31 जुलाई को

निर्वाचक नामावली का सार्वजनिक प्रकाशन 31 जुलाई को





अनूपपुर 30 जुलाई 2018/ अपर कलेक्टर एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ आर पी तिवारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप निर्वाचक नामावली का सार्वजनिक प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं सम्बंधित मतदान केंद्र पर मतदाता निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर सकेंगे। मतदाता 31 जुलाई से 21 अगस्त तक अपने दावे आपत्ति सम्बंधित बीएलओ के पास प्रस्तुत कर पावती प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 अगस्त को अनूपपुर भ्रमण में

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 अगस्त को अनूपपुर भ्रमण में


अनूपपुर 30 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 अगस्त को अनूपपुर भ्रमण में रहेंगे। श्री चौहान 1 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे राजेंद्रग्राम आएँगे आप राजेंद्रग्राम समेत अनूपपुर, कोतमा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं शाम में शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे।

ज़िले में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है - श्री एनडी गुप्ता

ज़िले में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है - श्री एनडी गुप्ता




अनूपपुर 30 जुलाई 2018/ उप संचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने बताया कि ज़िले की समस्त समितियों में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में भंडारित हैं। इच्छुक कृषक सम्बंधित समितियों में सम्पर्क कर खाद बीज प्राप्त कर सकते हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें