| स्वच्छ विद्यालय अभियान के लिए निर्देश जारी |
| अनुपपुर | 28-जुलाई-2018 |
प्रदेश में स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में कार्य-योजना बनाकर स्वच्छ भारत की परिकल्पना के अनुसार कार्य शुरू किया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये हैं। कार्य-योजना के अनुसार 2 अक्टूबर 2019 तक सभी काम पूरे किये जाएँ।
निर्देशों में कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालयों का निर्माण और उनका संधारण किया जाये। शौचालयों की नियमित सफाई अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाये। शौचालयों की मरम्मत के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की स्टाम्प शुल्क वसूली की राशि में प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक शाला को सफाई व्यवस्था के लिए अलग से राशि दी गई है। शासकीय शालाओं में न्यूनतम एक पेयजल स्रोत के व्यवस्था के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहयोग लेने के लिये कहा गया है। शाला में उपलब्ध पेयजल की शुद्धता की नियमित जाँच करवाई जाये। शालाओं में मध्यान्ह भोजन के पूर्व पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हाथ साबुन से अनिवार्य रूप से धुलवायें जायें। इसकी आदत बच्चों में विकसित की जाये। बच्चे स्वच्छता के महत्व को समझ सकें, इसको दर्शाते हुए संदेश दीवारों पर लिखवाये जायें। शालाओं में गंदे पानी के निस्तार की पक्की व्यवस्था की जाये। शाला परिसर में जल संरक्षण की व्यवस्था भी की जाये। कलेक्टरों से कहा गया है कि प्रत्येक सरकारी स्कूल में हरियाली अभियान के अंतर्गत पौध-रोपण अवश्य करवाया जायें। जिला शिक्षा अधिकारियों को इन कार्यो की स्कूल शिक्षा विभाग के मैदानी अमले के साथ नियमित समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। |
Saturday, July 28, 2018
स्वच्छ विद्यालय अभियान के लिए निर्देश जारी
प्रदेश के सरकारी अस्पताल में हुई देश की पहली कॉक्लियर सर्जरी
| प्रदेश के सरकारी अस्पताल में हुई देश की पहली कॉक्लियर सर्जरी |
| जबलपुर जिला अस्पताल ने की शुरूआत |
| अनुपपुर | 28-जुलाई-2018 |
जबलपुर का सेठ गोविंददास चिकित्सालय कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी करने वाला भारत का पहला सरकारी जिला अस्पताल बन गया है। जन्म से श्रवण-बाधित 6 वर्षीय सैफ रज़ा का आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरली अग्रवाल के नेतृत्व में नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. रुमिता आचार्य, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु आचार्य, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. नितिन अडगांवकर और डॉ. विशाल मेहरा की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। स्वास्थ्य संचालक प्रशासन, भोपाल भी इस दौरान मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में जन्म से गूंग-बहरे बच्चों की कॉक्लियर सर्जरी शासन द्वारा मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क की जाती है। कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी का 6 लाख 50 हजार रुपये का खर्च मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना में सरकार वहन करती है। योजना में प्रदेश के हजारों बच्चे लाभान्वित होकर स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। आज हुई सर्जरी को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग सहित राज्य आरबीएसके टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। |
प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य से अधिक, 27 में सामान्य वर्षा दर्ज
| प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य से अधिक, 27 में सामान्य वर्षा दर्ज |
| सर्वाधिक वर्षा 663.1 मिलीमीटर मंडला में दर्ज |
| अनुपपुर | 28-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 28 जुलाई तक 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 3 है। सर्वाधिक वर्षा 663.1 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 235.3 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मण्डला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खण्डवा, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, भिण्ड, आगर-मालवा, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़ और नीमच हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिन्दवाड़ा, कटनी, सिवनी, सागर, पन्ना, नरसिंहपुर, सीधी, छतरपुर, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भोपाल, विदिशा, हरदा, बैतूल, अशोकनगर और जबलपुर हैं। कम वर्षा वाले जिले अलीराजपुर, डिण्डोरी और रीवा हैं। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...

