| इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों के लिए होगी संस्था स्तर की काउंसलिंग |
| अनुपपुर | 26-जुलाई-2018 |
इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में केन्द्रीयकृत काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गई सिटों के लिये संस्था स्तर की काउंसलिंग (सी.एल.सी.) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जुलाई से एक अगस्त तक होगा। इच्छुक संस्था में प्रवेश के लिए 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे उपस्थित होना होगा।
प्रथम चरण की सीएलसी के बाद रिक्त रहने वाली सीटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 से 5 अगस्त तक होगा। इच्छुक संस्था में प्रवेश 6 अगस्त को होगा। रिक्त सीटों के लिऐ फिर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 से 9 अगस्त तक होगा तथा वांछित संस्था में प्रवेश के लिए 10 अगस्त को उपस्थित होना पड़ेगा। शेष सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन 11 से 13 अगस्त तक होगा। प्रवेश के लिए संस्था में 14 अगस्त को उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग डिप्लोमा-इंजीनियरिंग, पीपीटी/नॉन पीपीटी/ अम्बेडकर-एकलव्य योजना में पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिये होगी। यह प्रदेश के सभी शासकीय, स्व-शासी, अनुदान प्राप्त, स्व-वित्तीय, निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्नीक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों के लिये है। प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिये संस्था की काउंसलिंग हेतु पंजीयन करा चुके अभ्यर्थी, अधिकृत वेबसाइट पर संस्था/ब्रांच की उपलब्ध रिक्तियों का अवलोकन कर उपरोक्त दर्शायी गई तिथियों पर प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिये इच्छुक संस्था में प्रातरू 10.30 बजे से दोपहर 12.00 तक स्वयं उपस्थिति दर्ज करवाना आवश्यक है। तत्पश्चात मेरिट के अनुसार प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रथमत: पीपीटी-2018 प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर योग्यताक्रम में और इसके बाद स्थान रिक्त रहने पर अर्हकारी परीक्षा के प्राप्तांकों के योग्यताक्रम में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। डिप्लोमा (नान-पीपीटी) पाठ्यक्रमों में अर्हकारी परीक्षा के आधार पर प्रवेश की कार्यवाही की जायेगी। डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर/एकलव्य योजना में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों अर्हकारी परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग (पीपीटी)/नान-पीपीटी/अम्बेडकर-एकलव्य योजनान्तर्गत पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिये अभ्यर्थी को पृथक-पृथक पंजीयन करवाना होगा। प्रवेश नियम, विस्तृत समय-सारणी, अभ्यर्थी मार्गदर्शिका/ काउंसलिंग प्रक्रिया, अधिकृत सहायता केन्द्रों की सूची आदि वेबसाइट <www-dtempcounselling> तथा dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। |
Thursday, July 26, 2018
इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों के लिए होगी संस्था स्तर की काउंसलिंग
सन्-2022 तक प्रत्येक जरूरतमंद को मिलेगा स्वयं का आवास : मंत्री श्री भार्गव
| सन्-2022 तक प्रत्येक जरूरतमंद को मिलेगा स्वयं का आवास : मंत्री श्री भार्गव |
| अनुपपुर | 26-जुलाई-2018 |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि सन् 2022 तक प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आवास मुहैया कराने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। अभी तक प्रदेश के ग्रामीण अंचल में 22 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास मुहैया करवाया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 7 लाख 9 हजार से भी अधिक आवास हितग्राहियों को सौंप दिये गये हैं, जो देश में सर्वाधिक है।
मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के एक अप्रैल 2016 से लागू होने के पहले मुख्यमंत्री अन्त्योदय आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन और इंदिरा आवास योजना के माध्यम से 31 मार्च 2018 तक 15 लाख 3 हजार 694 हितग्राहियों को आवास मुहैया करवाये जा चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में 30 जून 2018 तक 7 लाख 9 हजार 248 आवास पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंपे जा चुके हैं। संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) श्री वरदमूर्ति मिश्रा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगर-मालवा जिले 6 हजार 801, अलिराजपुर 12 हजार 257, अनूपपुर 11 हजार 574, अशोकनगर 8 हजार 991, बालाघाट 15 हजार 643, बड़वानी 14 हजार 398, बैतूल 13 हजार 192, भिण्ड 3 हजार 453, भोपाल 6 हजार 522, बुरहानपुर 6 हजार 818, छतरपुर 15 हजार 375, छिन्दवाड़ा 17 हजार 336, दमोह 18 हजार 536, दतिया 3 हजार 880, देवास 8 हजार 845, धार 24 हजार 507, डिण्डौरी 14 हजार 678, गुना 15 हजार 592, ग्वालियर 4 हजार 981, हरदा 4 हजार 724, होशंगाबाद 11 हजार 558, इंदौर 4 हजार 238, जबलपुर 19 हजार 894, झाबुआ 15 हजार 569, कटनी 21 हजार 565, खण्डवा 10 हजार 812, खरगोन 22 हजार 327, मण्डला 18 हजार 804, मंदसौर 17 हजार 112, मुरैना 8 हजार 145, नरसिंहपुर 21 हजार 444, नीमच 4 हजार 588, पन्ना 13 हजार 714, रायसेन 18 हजार 935, राजगढ़ 25 हजार 662, रतलाम 16 हजार 422, रीवा 19 हजार 985, सागर 26 हजार 468, सतना 20 हजार 374, सीहोर 14 हजार 598, सिवनी 18 हजार 808, शहडोल 23 हजार 857, शाजापुर 5 हजार 907, श्योपुर 8 हजार 781, शिवपुरी 13 हजार 579, सिधी 9 हजार 530, सिंगरौली 9 हजार 645, टीकमगढ़ 15 हजार 498, उज्जैन 11 हजार 314, उमारिया 13 हजार 519 और विदिशा 18 हजार 832 आवास पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंपे गये हैं। |
एनसीसी छात्राओं ने सीखा अस्पताल प्रबंधन
| एनसीसी छात्राओं ने सीखा अस्पताल प्रबंधन |
| अनुपपुर | 26-जुलाई-2018 |
संचालनालय राष्ट्रीय केडेट कोर ने एनसीसी की छात्राओं के लिये 12 दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर में कमाण्डेंट सैनिक अस्पताल, बैरागढ़ के ब्रिगेडियर आर. रवि कुमार और लेफ्टिनेंट रचना वर्मा ने एनसीसी छात्राओं को मरीजों को भर्ती करना, बीमारी संबंधित दिलासा देना, ब्लड प्रेशर और पल्स जाँचना, आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, मरीज का बिस्तर लगाना, अस्पताल की सफाई इत्यादि का प्रबंधन सिखाया। छात्राओं को यह प्रबंधन प्रायोगिक और लिखित दोनों रूपों में सिखाया गया।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

