Saturday, July 21, 2018

कला मंडलियों को वाद्य यंत्र क्रय हेतु प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता ग्राम सचिव के पास जल्द दें आवेदन

कला मंडलियों को वाद्य यंत्र क्रय हेतु प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता
ग्राम सचिव के पास जल्द दें आवेदन 



अनूपपुर 21 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा क्षेत्रीय कला को प्रोत्साहन देने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत को कला मंडलियों को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कलाकार/ कला मंडलियाँ वाद्य यंत्र क्रय करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने  हेतु आवेदन संबन्धित ग्राम सचिव को कर सकते हैं। उक्त समस्त आवेदन संबन्धित मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत 25 जुलाई तक ज़िला समिति के समक्ष अनुशंसा हेतु प्रस्तुत करेंगे।

ब्लाक समन्वयक श्री संजय कुमार तिवारी की सेवा समाप्त

ब्लाक समन्वयक श्री संजय कुमार तिवारी की सेवा समाप्त


अनूपपुर 21 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने संविदा अनुबंध की सेवा शर्तों के उल्लंघन एवं सुनवाई के अवसरों पर समाधानकारक जवाब प्रस्तुत न करने के कारण, ब्लाक समन्वयक पीएमएवाय (ग्रामीण) श्री संजय कुमार तिवारी की संविदा सेवा को समाप्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी लम्बे समय से अनुपस्थित है एवं बार बार नोटिस दिए जाने पर न तो उपस्थित हुए न ही उनके द्वारा किसी भी प्रकार का जवाब प्रस्तुत किया गया।

ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी 23 जुलाई से अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी 23 जुलाई से
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व



अनूपपुर 21 जुलाई 2018/ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी ने बताया कि ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी का कार्य 23 जुलाई से न्यू पॉलीटेकनीक कॉलेज परसवार में 23 जुलाई से किया जाएगा। कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार श्री प्रह्लाद सेन शिक्षक शाउमावि लपटा राजनैतिक दलों/ अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति का रजिस्टर, जनशिक्षक श्री संजय नामदेव ईवीएम/ बीईएलएल/ईसीआईएल / राजनैतिक दल एवं अधिकृत प्रतिनिधियों के प्रमाण पत्र तैयार करने का कार्य, शिक्षक श्री जे बी सिंह एफ़एलसी के दौरान मॉक पोल प्रमाण पत्र तैयार करने का कार्य, श्री धर्मेन्द्र शाक्यवार कंट्रोल यूनिट में सीलिंग के दौरान उपयोग होने वाली पिंक पेपर सील सम्बंधी कार्य, श्री जयनारायण गुप्ता एफ़एलसी पश्चात की गयी कार्यवाही का प्रमाण पत्र तैयार करने का कार्य, श्री चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा मोबाइल एप में एफ़एलसी गतिविधियों की जानकारी  की प्रविष्टि करने का कार्य करेंगे। डॉ तिवारी ने एफ़एलसी कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रवेश पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज़ निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें