Wednesday, July 18, 2018

बीते 24 घंटे में जिलें में 28.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिलें में 28.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 
 
अनुपपुर | 18-जुलाई-2018
 
 
    अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 28.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र जैतहरी में 23.2 मिमी, अमरकंटक में 21.2, अनूपपुर में 14.2, पुष्पराजगढ में 4.0 मिमी, बिजुरी में 40.2 मिमी, वेंकटनगर में 40.0 मिमी, बेनीबारी में 18.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

स्टार्ट अप की नई राह पर चलकर नई सृष्टि की रचना करें - मुख्यमंत्री श्री चौहान

स्टार्ट अप की नई राह पर चलकर नई सृष्टि की रचना करें - मुख्यमंत्री श्री चौहान 
स्टार्ट अप इंडिया मध्यप्रदेश यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, आष्टा-सीहोर के लिये सड़क मार्ग से रवाना हुई यात्रा 
अनुपपुर | 18-जुलाई-2018
 
 
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से आव्हान किया कि स्टार्ट अप की नई राह पर चलकर नई सृष्टि की रचना करें। इसमें पूँजी आदि का सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और समृद्ध राज्य बनाना है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में स्टार्टअप इंडिया मध्यप्रदेश यात्रा को फ्लेग ऑफ कर रहे थे। उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नये विचारों के साथ कुछ नया करने की जिद्, जुनून और जज्बा रखने वालों के लिये स्टार्ट अप इंडिया है। अभियान में नये विचारों की नई राह पर चलने के लिये युवाओं को प्रेरित, प्रोत्साहित करने के प्रयास किये जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि पिटी-पिटाई लीक पर चलकर नया नहीं किया जा सकता। मध्यप्रदेश को विकास के नये आयाम तक पहुँचाने के लिये नयी राह पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार नवाचारों को क्रियान्वित करने के हर प्रयास के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करेगी। युवाओं को पूँजी आदि का पूरा सहयोग और सहायता स्टार्ट अप कार्यक्रम में मिलेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को पहले बीमारू से विकसित राज्य बनाया, फिर विकासशील फिर अब समृद्ध राज्य बनाना है। इसमें स्टार्टअप की महती भूमिका है।
    इस अवसर पर बताया गया कि स्टार्टअप इंडिया मध्यप्रदेश यात्रा भोपाल से प्रारंभ होकर मण्डीदीप, विदिशा, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सागर, गुना, ग्वालियर, उज्जैन होते हुये इंदौर में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा भी उपस्थित थे। 

नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त तक प्रारम्भ होगी

नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त तक प्रारम्भ होगी 
संबल योजना के हितग्राहियों के बच्चों को नहीं लगेगा शिक्षण शुल्क, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की "संबल" योजना की समीक्षा 
अनुपपुर | 18-जुलाई-2018
 
 
    मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के हितग्राहियों के विद्यार्थी बच्चों को स्कूल और कॉलेजों में किसी भी प्रकार का शिक्षण शुल्क नहीं लगेगा। यदि ऐसे बच्चों ने फीस भर दी है, तो उन्हें तत्काल फीस के पैसे लौटा दिये जायेंगे।
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में योजना की समीक्षा करते हुए इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेजों के लिए स्पष्ट आदेश जारी करें ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति नहीं रहे।
    श्री चौहान ने शिक्षा विभाग में नियमित शिक्षकों की भर्ती करने की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू करने को कहा। बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त तक नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की औपचारिकताएँ पूरी कर ली जाएगी।
    श्री चौहान ने कहा कि सम्बल योजना गरीबों का सहारा बन गयी है। उन्होंने हितग्राहियों क़े पंजीयन, तकनीकी बाधाओं को दूर करने और हितलाभ का भुगतान अविलंब करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबल सहायकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए जिससे हितग्राहियों को किसी भी स्तर पर भटकना  नहीं पड़े और उन्हें आसानी से मार्गदर्शन मिले।
    बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें