| लाड़ली लक्ष्मी योजना का हर स्तर पर नियमानुसार क्रियान्वयन |
| वर्तमान डोमेन पर क्यू.आर. कोड की आवश्यकता नहीं - हितग्राही डाटा पूर्णत: सुरक्षित |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
महिला-बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन प्रत्येक स्तर पर नियमानुसार किया जा रहा है। वर्तमान डोमेन पर पंजीकरण के बाद अब क्यू.आर. कोड की आवश्यकता नहीं रही है। हितग्राहियों का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी निधि में हितग्राही के नाम जमा राशि की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। अब तक इस निधि में 4,453 करोड़ रुपये जमा किये जा चुके हैं।
विभाग ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के संचालन के संबंध में विभिन्न मीडिया में चल रही खबरों के संबंध में स्पष्ट किया है कि अब हितग्राही के लिये वेबसाइट से स्वयं की जानकारी प्राप्त करने के लिये क्यू.आर. कोड सिर्फ एक माध्यम है। समस्त हितग्राहियों के प्रमाण-पत्र और अन्य जानकारियाँ वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in पर पूरी तरह सुरक्षित हैं और आसानी से उपलब्ध भी हैं। कोई भी हितग्राही प्रमाण-पत्र में दिये गये लाड़ली आई.डी. क्रमांक, स्वयं के नाम, माता-पिता के नाम अथवा स्वयं की जन्म-तिथि से वेबसाइट में अपना प्रमाण-पत्र और अन्य जानकारियाँ प्राप्त कर सकता है। वर्तमान डोमेन पर पंजीकरण के बाद क्यू.आर. कोड की जरूरत नहीं रह जाती है। उल्लेखनीय है कि गैर-शासकीय सेवा प्रदाता के साथ पंजीकृत विभागीय वेबसाइट laldilaxmi-com को फरवरी-2018 में बंद कर राज्य सूचना प्रौद्योगिकी नीति के तहत शासकीय वेबसाइट का डोमेन पंजीयन डाटा सुरक्षा की दृष्टि से एनआईसी के साथ किया गया। यह वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in नाम से पंजीकृत की गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों के हित-लाभ भुगतान के लिये मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी निधि का गठन किया गया है। निधि में शासन द्वारा 4,453 करोड़ की राशि जमा की जा चुकी है। इस निधि में जमा राशि से हितग्राही बालिकाओं को योजना के नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं अंतिम भुगतान की व्यवस्था है। |
Friday, July 6, 2018
लाड़ली लक्ष्मी योजना का हर स्तर पर नियमानुसार क्रियान्वयन
बच्चों की खुशी उनके विकास का आधार - मंत्री श्रीमती चिटनिस
| बच्चों की खुशी उनके विकास का आधार - मंत्री श्रीमती चिटनिस |
| जवाहर बाल भवन का "सृजन-उत्सव"समारोह सम्पन्न |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आज जवाहर बाल भवन के 32वें स्थापना दिवस पर आयोजित "सृजन-उत्सव"के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को खुश रखने और उनके सम्पूर्ण विकास के लिये विभिन्न गतिविधियों का आयोजन आवश्यक है। बच्चों की खुशी उनके विकास का आधार है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि घरेलू पौष्टिक भोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ जैसे नृत्य, संगीत और नाट्य कला में बच्चों की ऊर्जा का उपयोग कर प्रतिभा निखारने के लिये जवाहर बाल भवन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियाँ सराहनीय हैं। इस अवसर पर शौर्या शक्ति दल के बच्चों द्वारा जूडो प्रदर्शन तथा आधुनिक अभिनय प्रभाग के बच्चों द्वारा चिट्ठी नामक नाटक प्रस्तुत किया गया।
आयुक्त महिला-बाल विकास डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने बच्चों को प्रेरणास्पद कहानी के माध्यम से अपना लक्ष्य तय करने और उसके लिये एकाग्रता और मेहनत से गतिशील रहने का संदेश दिया। जवाहर बाल भवन के संचालक डॉ. उमाशंकर नगायच ने भी बच्चों और उपस्थित अभिभावक गण को संबोधित किया। |
प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से अधिक और 19 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज
| प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से अधिक और 19 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 5 जुलाई तक 12 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 19 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 18 और अल्प वर्षा वाले दो जिले हैं।
सामान्य से अधिक वर्षा जिले छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, इंदौर, बड़वानी, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, मुरैना, श्योपुर कलां और सीहोर है। सामान्य वर्षा वाले जिले सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, धार, झाबुआ, खरगोन, खण्डवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, हरदा और बैतूल हैं। कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, डिंडोरी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, अलीराजपुर, बुरहानपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया और होशंगाबाद तथा अल्प वर्षा वाले जिले कटनी और पन्ना हैं। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
