Tuesday, July 3, 2018

संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज 4 जुलाई को

संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज 4 जुलाई को 

अनुपपुर | 03-जुलाई-2018
 
   
    आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन की अध्यक्षता में आज 4 जुलाई अपरान्हृ 3 बजे से आयुक्त सभागार में विभिन्न विभागों की संभागीय बैठक आयोजित है। बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण (सम्बल योजना), वनाधिकार पट्टे वितरण की जानकारी (सामुदायिक/व्यक्तिगत), वनाधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत हितग्रहियों को दिए गए लाभ, वन-राजस्व भूमि सीमा विवाद, पट्टा वितरण की जानकारी (01 जनवरी 2018 के पूर्व एवं उपरांत), राजस्व संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा, ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास की प्रगति एवं वस्तु स्थिति, मनरेगा (भौतिक/वित्तीय) की प्रगति, नगरीय क्षेत्र में विकास पर्व व्यवस्था, मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम व्यवस्था एवं आयुक्त महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा की जावेगी।

ईव्हीएम वेयरहाउस न्यू पॉलिटेक्निक कॉलेज (परसवार) अनूपपुर में ईव्हीएम मशीनों की होगी प्रथम स्तरीय जॉच

ईव्हीएम वेयरहाउस न्यू पॉलिटेक्निक कॉलेज (परसवार) अनूपपुर में ईव्हीएम मशीनों की होगी प्रथम स्तरीय जॉच 
 
अनुपपुर | 03-जुलाई-2018
 
   
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने बताया कि न्यू पालिटेक्निक कॉलेज परसवार अनूपपुर में ईव्हीएम वेयरहाउस स्थापित है। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुये ईव्हीएम मशीनों का एफ.एल.सी. (प्रथम स्तरीय जांच) की जावेगी जांच के दौरान पेयजल की व्यवस्था, फायर बिग्रेड की उपलब्धता आवागमन रास्ते पर स्ट्रीट लाईट एवं वेयर हाउस में प्रतिदिन सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डॉ. आर.पी. तिवारी ने निर्देशित किया है।

एफएलसी प्रथम स्तरीय जांच राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी हेतू औपचारिकताएं करें पूर्ण

एफएलसी प्रथम स्तरीय जांच राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी हेतू औपचारिकताएं करें पूर्ण 

अनुपपुर | 03-जुलाई-2018
 
   
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने बताया कि न्यू पालिटेक्निक कॉलेज परसवार अनूपपुर में ईव्हीएम वेयरहाउस स्थापित है। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए ईव्हीएम मशीनों का एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) किया जाना है। एफएलसी की तिथि नियत होने पर आपको सूचित किया जायेगा एफएलसी में उपस्थित होने हेतु आप द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों को एफएलसी हाल में प्रवेश होने हेतु परिचय पत्र तैयार किया जाना  है जिसके लिए आप स्वयं या अपने प्रतिनिधि जिसको एफएलसी के दौरान भेजेगे उसका नाम/पता एवं दो प्रतियों में कलर फोटो इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। ताकि परिचय पत्र तैयार कर लिये जावे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें