| सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया माफी स्कीम का लाभ हितग्राहियों को देने चलेगी मुहिम |
| अनुपपुर | 29-जून-2018 |
सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम-2018 के सफल क्रियान्वयन और योजना में शामिल होने की पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ देने के लिए तीनों विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशेष मुहिम चलाई जायेगी। योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके, इसके लिये विभिन्न स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
पूर्व, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम एक जुलाई से शुरू की जा रही है। दोनों स्कीम का लाभ पात्रता रखने वाले हितग्राही तक पहुँचाने के लिए विद्युत कंपनियों के द्वारा बिजली रथ के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार आकाशवाणी के विविध भारती, प्रायमरी एवं एफ.एम. चैनल के माध्यम का भी प्रयोग किया जायेगा। दीवार लेखन के साथ ही, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर्स और पम्पलेट्स के माध्यम से भी हितग्राहियों को जागरूक किया जायेगा। योजना का लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिये सांसद, विधायक, नगर निगम, नगर पालिका, नगर, जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत के चुने हुए जन-प्रतिनिधि तथा जिला विद्युत सलाहकार समिति के सदस्यों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पंचायत सचिवों के पास योजना से संबंधित आवेदन एवं पावती प्रदान करने की व्यवस्था रहेगी। कंपनी-क्षेत्र के प्रत्येक वितरण केन्द्र में सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफ स्कीम के होर्डिंग लगाए जाएगें। बिजली उपभोक्ताओं को माह जून में जारी हो रहे बिजली बिल में मैसेज अंकित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में पंजीकृत श्रमिकों एवं बीपीएल उपभोक्ताओं से अपील की है कि सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए वितरण केन्द्र या जोन कार्यालय से संपर्क करें। |
Friday, June 29, 2018
सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया माफी स्कीम का लाभ हितग्राहियों को देने चलेगी मुहिम
विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 20 जुलाई को
| विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 20 जुलाई को |
| अनुपपुर | 29-जून-2018 |
मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 6 के अनुसार 20 जुलाई को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। ग्राम सभाओं में वनाधिकार अधिनियम 2006 के अनुसार व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों को प्राप्त करना एवं उसका निराकरण करवाना, संबल योजनांतर्गत प्राप्त प्रकरणों पर ग्राम सभा में वाचन, स्वैच्छिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की जाएगी।
ग्राम सभाओं के आयोजन उपरांत उपस्थित नागरिकों तथा की गयी कार्यवाही को पंचायत दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध प्रावधानों में दर्ज किया जायेगा। ग्राम सभा आयोजन के आवश्यक फोटोग्राफ भी लिये जायेंगे तथा उपलब्ध साधनों से आवश्यक वीडियो ग्राफी भी की जायेगी। |
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 जुलाई को
| अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 जुलाई को |
| अनुपपुर | 29-जून-2018 |
म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण-2018 के तृतीय चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आयोग की सचिव श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता सूची का वार्ड, ग्राम पंचायत में सार्वजनिक प्रकाशन आगामी 2 जुलाई को होगा। श्रीमती त्रिपाठी ने सभी कलेक्टर्स को इस संबंध में पूरी कार्यवाही तय समय-सीमा में ही करने के निर्देश दिये हैं।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
