| किसानों की आय दोगुनी करने के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन |
| ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूती देने के लिये आमंत्रित किये जायेंगे सुझाव |
| अनुपपुर | 20-जून-2018 |
देश में वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हासिल करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति फसल की बुवाई के पूर्व और कटाई के बाद के अंतराल में मनरेगा के माध्यम से कृषि से जुड़े कार्यों के लिये सुझाव देगी। इन कार्यों के माध्यम से किसानों की आमदनी को बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे।
समिति में आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रो. रमेशचन्द नीति आयोग की ओर से समिति में सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं। समिति जल-संवर्धन, ग्रामीण हाट, स्व-सहायता समूह का विस्तार जैसी गतिविधियों के संबंध में भी सुझाव देगी। समिति वन क्षेत्रों से होने वाली आय को बढ़ाने के संबंध में भी सुझाव देगी। समिति आपसी विचार-विमर्श एवं विशेषज्ञों की राय को लेकर एक कार्य-योजना बनाकर नीति आयोग को सौंपेगी, जिसका क्रियान्वयन देशभर में किसानों की आय दोगुनी करने के लिये किया जायेगा। |
Wednesday, June 20, 2018
किसानों की आय दोगुनी करने के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन
कन्या आवासीय संस्कृत संस्थान में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
| कन्या आवासीय संस्कृत संस्थान में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून |
| अनुपपुर | 20-जून-2018 |
महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अंतर्गत संचालित शासकीय कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित संस्कृत आवासीय कन्या विद्यालय में शिक्षण सत्र 2018-19 के लिये एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से कक्षा-6 और कक्षा-9 में प्रवेश के लिये आवेदन लिये जा रहे हैं। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय के फोन नम्बर 0755-2576209 और विभागीय वेबसाइट www.mpssbhopal.org से भी ली जा सकती है। |
कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
| कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन |
| अनुपपुर | 20-जून-2018 |
प्रो. टी. व्ही. कट्टीमनी, कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकण्टक ने कृषकों से उन्नत तकनीक अनुसरण हेतु आह्वान किया तथा किसानों से कृषि के साथ उद्यानिकी फसलें अपनाने हेतु प्रेरित किया साथ-साथ आप द्वारा किसानो को कृषि उत्पादन व मूल्य संवर्धन कर समूह बनाकर बाजार करन हेतु प्रेरित किया। डॉ. एस. के. पाण्डे वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र ने माननीय कुलपति प्रो. टी. व्ही. कट्टीमनी जी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषक समुदाय के विकास हेतु खोले जाने के प्रयास की सराहना करते हुये कृषक समुदाय को उन्नत तकनीक अपनाने हेतू प्रेरित किया। संदीप चौहान वैज्ञानिक कृषि प्रसार कृषि विज्ञान केन्द्र अनूपपुर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र की कृषक समुदाय के विकास में भूमिका पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों की आमदानी बढ़ाने हेतु समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, पशुपालन अपनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ. अनीता ठाकुर वैज्ञानिक मृदा विज्ञान ने मृदा स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मिट्टी परीक्षण कि विधि, जैविक खेती, समन्वित पोषण प्रबंधन पर चर्चा की। अनिल कुर्मी वैज्ञानिक फसल सुरक्षा ने बीज उपचार व समन्वित कीट-व्याधि प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए बीज उपचार हेतु कृषकों को प्रेरित किया। सूर्यकान्त नागरे वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने फसलों के उन्नत किस्मों के बीजों, बीजोत्पादन की जानकारी दी। योगेश कुमार वैज्ञानिक ने एग्रो फारेस्टी ने खेती के साथ बागवानी व सब्जी उत्पादन हेतु प्रेरित किया। सुनील कुमार वैज्ञानिक, खाद्य विज्ञान व प्राद्योगिकी ने फसलों के मूल्य संवर्धन व प्रसंसकरण तकनीक तथा पोषण वाटिका पर विस्तार से जानकारी दी। अनिल कुरमी, वैज्ञानिक, फसल सुरक्षा कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकण्टक ने कार्यक्रम में पधारे सम्माननीय कृषक बन्धुओं, अधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषकों हेतु प्रदर्षनी लगाई गई जिसके माध्यम से कृषकों ने उन्नत तकनीक की जानकारी एकत्र की। कृषकों ने कार्यक्रम के दौरान अपनी कृषि से सम्बंधित जिज्ञासाये व्यक्त की जिसका कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप चौहान वैज्ञानिक कृषि प्रसार द्वारा किया गया। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

