| पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग 23 जून को |
| अनुपपुर | 18-जून-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 23 जून 2018 को प्रातः 10:00 बजे सयुक्त कलेक्ट्रेट भवन अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 101 एवं 94 में निर्धारित की गई है। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वयं के द्वारा प्रमाणित संपूर्ण दस्तावेजों की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
इन दस्तावेजों में स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं बोर्ड की मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निःशक्त जनों हेतु निःशक्तता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र शामिल है। (शपथ पत्र का प्रारूप Landreccords.mp.gov.in) पर उपलब्ध है। |
Monday, June 18, 2018
पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग 23 जून को
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों के पंजीयन हेतु कार्यशाला का आयोजन 26 जून को
| सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों के पंजीयन हेतु कार्यशाला का आयोजन 26 जून को |
| अनुपपुर | 18-जून-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर श्री उईके ने बताया है कि 26 जून को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर में सुबह 12.00 बजे से 2.00 बजे तक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों (सेवा/ विनिर्माण/ व्यवसाय) के पंजीयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
|
Sunday, June 17, 2018
स्वच्छता के लिए साधन नहीं सोच आवश्यक
स्वच्छता के लिए साधन नहीं सोच आवश्यक
हर्रा टोला की 'कल्याणी' बिरजी बाई ने निगरानी समिति के आह्वान पर समझी अपनी ज़िम्मेदारी
शौचालय निर्माण का कार्य किया प्रारम्भ
सफलता की कहानी
अनूपपुर 17 जून 2018/ शौचालय का निर्माण एवं उसका उपयोग साधनो की उपलब्धता से कहीं ज्यादा व्यक्ति की सोच पर अवलंबित है। अगर व्यक्ति मे स्वच्छता की समझ है , वह समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझता है साथ ही उसमे इन दायित्वों के निर्वहन करने की भावना है तो वह निश्चित ही शौचालय बनाएगा और उसका उपयोग भी करेगा।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बिरजी बाई एवं निगरानी समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है एवं अन्यों को समाज के प्रति अपनी इस ज़िम्मेदारी को समझकर ज़िले के ऊपर लगा अस्वच्छता का दाग मिटाने मे सहयोग देने के लिए कहा है। ज़िले के समस्त नागरिकों के सामने बिरजी की यह पहल एक उदाहरण है जो यह बताती है कि स्वच्छता के लिए संसाधन नहीं सोच आवश्यक है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
