Friday, June 8, 2018

साप्ताहिक समाचार पत्र फतवा के संपादक श्री डल्लू सोनी को ज़िला स्तरीय अधिमान्यता का कार्ड प्रदान किया गया

साप्ताहिक समाचार पत्र फतवा के संपादक श्री डल्लू सोनी को ज़िला स्तरीय अधिमान्यता का कार्ड प्रदान किया गया



अनुपपुर 8 जून 2018/ साप्ताहिक समाचार पत्र फतवा के संपादक श्री डल्लू सोनी को आज ज़िला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार होने का कार्ड सम्मानपूर्वक ज़िला जनसम्पर्क कार्यालय अनूपपुर मे प्रदान किया गया। आप विगत कई वर्षो से क्षेत्र के विकास मे पत्रकारिता के माध्यम से योगदान दे रहे हैं।

ज़िले के विकास के लिए एक जुट होकर प्रयास करें,जनता को प्रशासन के साथ जोड़े आयुक्त शहडोल श्री जे के जैन ने की अनूपपुर के पत्रकारों से अनौचारिक वार्ता

ज़िले के विकास के लिए एक जुट होकर प्रयास करें,जनता को प्रशासन के साथ जोड़े
आयुक्त शहडोल श्री जे के जैन ने की अनूपपुर के पत्रकारों से अनौचारिक वार्ता




अनूपपुर 8 जून 2018/ आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने पत्रकारो से अनौचारिक चर्चा के दौरान प्रशासन के साथ एक जुटकर होकर , जनता एवं प्रशासन के बीच संपर्क स्थापित कर सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने की बात कही।आपने पत्रकारों से विस्तृत चर्चा के माध्यम से ज़िले के विकास मे आ रही बाधाओं एवं विकास की गति को तीव्र करने हेतु आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। चर्चा के दौरान पत्रकारो ने आयुक्त महोदय को ज़िला मुख्यालय पहुँच मार्ग मे चल रहे निर्माण कार्य से हो रही असुविधा, छिल्पा से सेमरिया मार्ग, हरद रेल्वे स्टेशन से नगरपालिका पसान पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य की पूर्ति, वेंकटनगर अनूपपुर रोड मे अतिक्रमण की समस्या एवं अनियमितता, स्वास्थ्य व्यवस्था मे सुधार, ज़िले मे केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, चुनाव को ध्यान मे रखते हुए शिक्षको की पदस्थापना शैक्षणिक सत्र के पूर्व करने हेतु सुझाव, शिक्षको को अन्य विभागों मे अटैच  करने की समस्या, अवैध उत्खनन एवं ज़िले की स्वच्छता एवं सुंदरता से जुड़े हुए मुद्दों पर अपनी बाते रखीं। आयुक्त श्री जैन ने कहा उक्त सुझावों एवं समस्याओं मे त्वरित कार्यवाही की जाएगी। वार्ता मे कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना समेत अनूपपुर ज़िले के पत्रकार उपस्थित थे।

गाँव को गोद लेकर सकारात्मक विकास मे दें योगदान

आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से गाँव को गोद लेकर उस गाँव के सकारात्मक विकास हेतु अपना योगदान देने का आह्वान किया। क्षेत्र के विकास मे योगदान देना हर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्व है। आपने विकास के किसी भी मानक शिक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, पेय जल व्यवस्था आदि का चयन कर सकारात्मक गतिविधि प्रारम्भ कर लोगो की आजीविका मे सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रयास करने के लिए कहा।

नगरपालिका अनूपपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

नगरपालिका अनूपपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न




अनूपपुर 8 जून 2018/ नगरपालिका अनूपपुर मे नगरीय निकाय के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभागार मे ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। नगरपालिका के आरक्षण के नियमानुसार वार्ड क्र. 2 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड क्र. 6 एवं 10 अनुसूचित जनजाति के लिए इनमे से वार्ड क्र 10 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड क्र 1, 3, 5 एवं 14 को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए इनमे से वार्ड क्र 3 एवं 5 को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।इसी प्रकार वार्ड क्र 4,7,8,9,11,12,13 एवं 15 अनारक्षित घोषित किए गए हैं। इनमे से वार्ड क्र 7,9,11 एवं 12 को अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
कार्यवाही के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर  श्री रामखिलावन राठोर, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी , एसडीएम अनूपपुर सुश्री नदीमा शीरी, सीएमओ पसान श्री अजय श्रीवास्तव, सीएमओ अनूपपुर श्री आशीष शर्मा समेत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, आम नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें