| अति-वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की करें अग्रिम तैयारी | ||||||||||||||||||||
| राहत आयुक्त श्री पाण्डेय ने जारी किये दिशा-निर्देश | ||||||||||||||||||||
| अनुपपुर | 27-मई-2018 | ||||||||||||||||||||
प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरुण पाण्डेय ने संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को अति-वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।
प्रमुख सचिव श्री पाण्डेय ने कहा है कि बाढ़ उन्मुख जिलों में कंट्रोल-रूम 15 जून अथवा मानसून की वर्षा प्रारंभ होते ही खोलें। आवश्यकता अनुसार तहसील-स्तर पर भी कंट्रोल-रूम खोले जा सकते हैं। भू-अभिलेख अधीक्षक को कंट्रोल-रूम का प्रभारी बनाया जाये। अति-वर्षा होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने एवं उनको ठहराने के लिये जगह की पहचान पहले से कर लें। बाढ़ बचाओ उपकरणों की मरम्मत करवा लें। बाढ़ की स्थिति में पुलिस बल एवं होमगार्ड की मदद समय पर लें। जलाशयों से जल छोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाये। दुर्गम क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री एवं जीवन-रक्षक दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित करें।
राज्य-स्तरीय कंट्रोल-रूम
|
Sunday, May 27, 2018
अति-वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की करें अग्रिम तैयारी
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री शंकरलाल भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त
| मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री शंकरलाल भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त |
| पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव को पितृ शोक |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव के पिता श्री शंकरलाल भार्गव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री चौहान ने कहा है कि आदरणीय बाबूजी स्वर्गीय शंकरलाल जी भार्गव का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। श्री शंकरलाल भार्गव का विगत रात्रि सागर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। |
मुख्य सचिव श्री सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्थायी समिति का पुनर्गठन
| मुख्य सचिव श्री सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्थायी समिति का पुनर्गठन |
| अनुपपुर | 27-मई-2018 |
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) की राज्य स्तरीय स्थायी समिति का पुनर्गठन किया गया है। मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह समिति के अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं।
पुनर्गठित समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव ऊर्जा, सचिव राजस्व, सचिव वन, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सचिव गृह (पुलिस), चीफ प्रोजेक्ट मैंनेजर, आर.ई.सी. लिमिटेड भोपाल, प्रबंध संचालक, एम.पी.पावर मैनजमेंट कं. लि. जबलपुर, प्रबंध संचालक म.प्र. पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. जबलपुर, प्रबंध संचालक म.प्र. मध्य क्षेत्र वि.वि.कं. लि. जबलपुर, प्रबंध संचालक म.प्र. पश्चिम क्षेत्र वि.वि.कं. लि. जबलपुर सदस्य होंगे। समिति की बैठकों का समन्वय ऊर्जा विभाग द्वारा किया जायेगा। यह समिति दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) योजना के लागू रहने तक इनके परियोजना प्रतिवेदनों की अनुशंसा, प्रगति, क्वालिटी कंट्रोल तथा अंतर्विभागीय मुद्दों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही, परियोजना पूर्णता प्रतिवेदनों एवं योजना से संबंधित अन्य मुद्दों पर आवश्यकतानुसार अनुशंसा सहित योजना के त्वरित क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। समय-समय- पर केन्द्र शासन द्वारा सौंपे गये अन्य कार्यो का भी समिति द्वारा निर्वहन किया जाएगा। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...


