Thursday, May 24, 2018

ग्राम कोटवारों को मिलेगा दोगुना पारिश्रमिक

ग्राम कोटवारों को मिलेगा दोगुना पारिश्रमिक 

अनुपपुर | 24-मई-2018
 
   
    राज्य शासन ने ग्राम कोटवारों के मासिक पारिश्रमिक को दोगुना कर दिया है। राजस्व विभाग द्वारा आज इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
    जिन कोटवारों के पास कोई सेवा भूमि नहीं है, उन्हे अभी तक मासिक पारिश्रमिक के रूप में 2 हजार रूपये मिलते थे। राज्य शासन ने इस मासिक पारिश्रमिक को दोगुना करते हुए अब 4 हजार रुपये प्रति माह कर दिया है।

सोशल मीडिया मे प्राप्त समस्या का 1 घंटे मे किया निराकरण त्वरित कार्यवाही से आशुतोष आह्लादित

सोशल मीडिया मे प्राप्त समस्या का 1 घंटे मे किया निराकरण
त्वरित कार्यवाही से आशुतोष आह्लादित 



अनूपपुर 24 मई 2018/ जनता को सेवा प्रदाय करने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने  हेतु शासन एवं अधिकारी कर्मचारी सदैव तत्पर रहते हैं। इसी तत्परता का उदाहरण मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रस्तुत किया।
 शहडोल ज़िले के ग्राम गरफंदीया, पोस्ट - बम्हौरी के आशुतोष द्विवेदी ने ट्वीटर (सोशल मीडिया) के माध्यम से अपने गाँव मे  विगत एक दिन से कम वोल्टेज की समस्या का उल्लेख किया। उक्त समस्या का संज्ञान एमपीपीकेवीवीसीएल के द्वारा लिया गया। आवेदक से तुरंत संपर्क कर समस्या से अवगत हुए एवं 1 घंटे के भीतर ही समस्या का निदान कर दिया गया। समस्या निवारण के पश्चात  आशुतोष द्विवेदी ने संबन्धित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञपित करते हुए कहा इसी तीव्रता से समस्या का निवारण होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब एक भी समस्याएँ नहीं रहेंगी। निःसंदेह शासन के समस्त विभाग इसी व्यवस्था एवं स्थिति की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयासरत हैं। सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने मे शासन कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। 

मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु प्रेक्षक 23 से 28 मई तक अनूपपुर भ्रमण मे

मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु प्रेक्षक 23 से 28 मई तक अनूपपुर भ्रमण मे
पुनरीक्षण से संबन्धित समस्याओं हेतु  करें संपर्क 



अनूपपुर 24 मई 2018/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले की नगरपालिका परिषद अनूपपुर (आम निर्वाचन) 2018 एवं साथ-साथ अन्य नगरीय निकायों/पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2018 के पर्यवेक्षण हेतु श्री नरेंद्र कुमार त्रिवेदी मो.-9425428520 रा.प्र.से. (सेवा निवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री त्रिवेदी पर्यवेक्षण हेतु 23 मई से 28 मई 2018 तक अनूपपुर भ्रमण पर है। इच्छुक नागरिक मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबन्धित समस्याओं मे श्री त्रिवेदी से संपर्क कर सकते हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें