Saturday, May 12, 2018

श्रमोदय आवासीय विद्यालय की परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी

श्रमोदय आवासीय विद्यालय की परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी 



अनूपपुर  12 मई 2018/ श्रम पदाधिकारीअनूपपुर ने बताया कि श्रम विभाग म.प्र. शासन द्वारा संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 20 मई 2018 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने बावत् परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र www.sharmodayvidyalaya.mp.gov.in एवं www.mpsos.nic.in पर अपलोड किए जा चुके हैं। आवेदक कक्षा एवं जिले का नाम सिलेक्ट करने के बाद प्रदर्शित सूची में अपने नाम के सम्मुख लिखे आवेदन क्रमांक/रोक नम्बर पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्रम कार्यालय में सम्पर्क करके भी प्रवेश-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

पंचायत सचिवो को मिलेगा नवीन वेतनमान

पंचायत सचिवो को मिलेगा नवीन वेतनमान



अनूपपुर 12 मई 2018/ राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवो को स्वीकृत किए गए नवीन संशोधित वेतनमान को अधिक्रमित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस द्वारा इस आशय मे आदेश जारी कर दिये गए हैं।
आदेशानुसार 1 जनवरी 2018 के पश्चात नियुक्त पंचायत सचिवो को 2 वर्ष तक 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके पश्चात कार्य के संतोषजनक होने पर 5200-20200 + ग्रेड पे 1900 का वेतनमान दिया जाएगा। 1 अप्रैल 2018 को 10 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण कर चुके ग्राम पंचायत सचिवो को 5200-20200 + ग्रेड पे 2400 का वेतनमान दिया जावेगा। इसके अतिरिक्त को प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की दर से वार्षिक वेतन वृद्धि महगाई भत्ता छटवे वेतनमान अनुसार मिलेगा। निश्चित यात्रा भत्ता प्रतिमाह 250 पूर्ववत प्राप्त  होता रहेगा। 1 अप्रैल 2018 को ग्रेड पे 2400 मे वेतन निर्धारण होने पर अगली वेतन वृद्धि की पात्रता जुलाई 2019 मे होगी।

असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में अनूपपुर प्रदेश में प्रथम

असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में अनूपपुर प्रदेश में प्रथम





अनूपपुर 12 मई 2018/  शासन की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए  ज़िला प्रशासन   प्रतिबद्ध है  कलेक्टर श्री अजय शर्मा के नेतृत्व में सेवा प्रदाय में नित नयी उत्कृष्टता  को अनूपपुर प्राप्त कर रहा है। असंगठित श्रमिकों के  पंजीयन हेतु उपलब्ध कुल आवेदन जिनमे नियोजन की जानकारी उपलब्ध है कुल 256053 में से 96 % आवेदनों कुल  246289  का सत्यापन उपरांत पंजीयन कर अनूपपुर असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में प्रदेश मे प्रथम स्थान पर है। 
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने पंजीयन कार्य मे लगे हुए समस्त जनपद, नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ इस कार्य के क्रियान्वयन मे तकनीकि सहायता देने हेतु ज़िला एनआईसी टीम को बधाई देते हुए कहा कि  कोई भी पात्र पंजीयन से वंचित न रहे ऐसा प्रयास करते रहे।



Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें